रात में करें होली दहन

रात में करें होली दहन
आज होलिका दहन होगा और कल रंग उत्सव मनाया जाएगा। इस बार होलिका दहन पर कई शुभ योग और दुर्लभ ग्रह स्थिति रहेगी, जिससे अगली होली तक का समय देश के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस बार भद्रा दोष की वजह से होलिका दहन शाम की बजाय रात में करना शुभ रहेगा। ग्रंथों में भी कहा गया है कि शाम को अगर भद्रा दोष हो तो रात में होलिका दहन करना चाहिए।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि पहली बार ऐसा हो रहा है जब गजकेसरी, वरिष्ठ और केदार नाम के तीन राजयोग के साथ वसंत ऋतु में गुरुवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन होगा। साथ ही फाल्गुन महीने का स्वामी शनि और वसंत ऋतु का स्वामी शुक्र दोनों मित्र हैं और एक ही राशि में रहेंगे। ऐसी स्थिति आज तक कभी नहीं बनी। ये अपने आप में एक दुर्लभ संयोग है। जो 17 मार्च को बन रहा है।

राजयोगों में होलिका दहन देश के लिए शुभ
इन 3 राजयोगों का देश पर शुभ असर होगा। होली के बाद से दीपावली तक बाजार में तेजी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए अच्छी स्थितियां बनेंगी। फायदे वाला समय रहेगा। टैक्स वसूली बढ़ सकती है। विदेशी निवेश बढ़ने का योग भी है। देश में बीमारियों का संक्रमण कम होगा। नया रोग भी नहीं आएगा। उद्योग बढ़ेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा समय रहेगा। महंगाई पर नियंत्रण बना रहेगा।

होली पूजा शाम में और दहन रात में
होली पूजन प्रदोष काल यानी शाम को करने का विधान है। इसलिए शाम 6 से 7.30 तक होली की पूजा की जा सकती है। विद्वानों का कहना है कि प्रदोष काल में भद्रा के रहते हुए पूजा तो कर सकते हैं, लेकिन होलिका दहन भद्रा दोष खत्म होने के बाद करना चाहिए। इस बार भद्रा काल दोपहर 1.21 बजे से शुरू होकर रात करीब 1.22 तक रहेगा। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 1.22 से सुबह 6.28 तक रहेगा।

पहले भगवान नृसिंह और आखिरी में होलिका पूजा
सबसे पहले भगवान नृसिंह का ध्यान कर के प्रणाम करें। फिर चंदन, अक्षत और फूल सहित पूजन सामग्री चढ़ाएं। फिर प्रह्लाद का स्मरण करते हुए नमस्कार करें और पूजन सामग्री चढ़ाएं। इसके बाद होली की पूजा करें। पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |