मोबाइल की बहस में आरोपियों ने चाकू मारकर युवक की ली जान, 1 घायल
बैतूल। मोबाइल के विवाद पर हुई हाथापाई में एक युवक की हत्या हो गई। जबकि, इस चाकूबाजी में मृतक का भाई घायल हो गया। पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना रात करीब एक बजे कोतवाली थाना इलाके के महदग़ांव की है। इसमें छोटू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि, उसका छोटा भाई लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। विवाद में चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जिनमें पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया। जबकि, एक अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
मोबाइल का विवाद
प्रत्यक्षदर्शी राकेश के मुताबिक रात को छह लोग आए और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। वे लोग मोबाइल मांग रहे थे। मेरे जीजा ने कहा कि तुम पहले मेरा मोबाइल दे दो। तब मैं तुम्हारा मोबाइल दे दूंगा। इस विवाद में उनके घर आई महिला ने मेरे जीजा मृतक छोटू को एक झापड़ मार दिया। फिर दोनों पक्ष में हाथापाई शुरू हो गई। आने वाले लोगों ने चाकूबाजी की। जिसमें छोटू की जान चली गई। घायल लोकेश ने बताया कि आरोपी चीकू ने मेरा मोबाइल फोड़ दिया। मेरी साली उससे बात करती थी। मैंने उसका मोबाइल छुड़ा लिया था। वो लोग मेरे घर आकर साली से बहस करने लगे। इस बीच हाथापाई में उन्होंने चाकू मार दिया। इस दौरान सिंगनी, उसका चाचा, छोटू महाराज, उसकी मां मौजूद थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनमें से एक फरार है।