सोनिया गांधी का फैसला; कांग्रेस प्रमुखों से इस्तीफा मांगा

सोनिया गांधी का फैसला; UP, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर कांग्रेस प्रमुखों से इस्तीफा मांगा
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पार्टी प्रमुखों से इस्तीफा मांगा है। हाल ही में देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 4 राज्यों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब में भी कांग्रेस अपनी कुर्सी नहीं बचा पाई, यहां आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है।

चुनावी नतीजे सामने आने के बाद 10 मार्च को ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था। अब उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हैं और गोवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडांकर हैं। मणिपुर में यह जिम्मेदारी कांग्रेस नेता एन लोकेन सिंह के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |