बैतूल में धर्म परिवर्तन का बवाल: 

बैतूल में धर्म परिवर्तन का बवाल:

कर रह थे प्रेरित, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने विरोध किया तो पीटा, केस दर्ज
बैतूल। बैतूल के हमलापुर स्तिथ कत्ल ढाना इलाके में रविवार को जमकर हंगामा हो गया। यहां बीमारी दूर करने के बहाने धर्मपरिवर्तन करने की गतिविधियां सामने आई है। जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए बैतूल गंज थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया है। हंगामे के बीच हिन्दू संगठन के कार्यकर्त्ताओ को पीटने का एक वीडियो भी सामने आया है।
इलाके में रहने वाले दीनदयाल धुर्वे के मुताबिक एक समुदाय विशेष के लोग कत्लढाना में आदिवासी समाज से जुड़े युवकों और वृद्धों को बीमारी ठीक करने के बहाने प्रलोभन दे रहे थे। वह आदिवासियों को अपने समाज मे शामिल होने का झांसा दे रहे थे। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को दी। संगठन से जुड़े मोनू साहू ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां करीब चालीस लोग मौजूद थे। उन्होंने वहां हो रही गतिविधियों का विरोध किया, तो वे लोग उन्हें घेरकर पीटने लगे। उन्हें किसी तरह दूसरे कार्यकर्त्ताओं ने लोगो के चंगुल से छुड़ाया। संगठन ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत गंज थाना पुलिस को की है। एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया कि गंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |