युद्ध के बीच यूक्रेन से शिफ्ट होगी इंडियन एम्बेसी

युद्ध के बीच यूक्रेन से शिफ्ट होगी इंडियन एम्बेसी
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारत सरकार ने यूक्रेन में मौजूद इंडियन एम्बेसी को अस्थाई रूप से पोलैंड में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में बिगड़ते हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे पहले, 1 मार्च को एम्बेसी को कीव से हटाकर लीव में शिफ्ट किया गया था। अभी तक दूतावास यहीं से काम कर रहा था।
मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग
इससे पहले रविवार को यूक्रेन-रूस जंग के हालात देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हाई लेवल मीटिंग की थी। इसमें भारत की सुरक्षा तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। साथ ही मौजूदा ग्लोबल सिनेरयो पर भी चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने निर्देश दिए कि खार्किव में मारे गए भारतीय नवीन शेखरप्पा की शव को लाने के लिए सभी कोशिशें की जाएं।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ने डिफेंस मशीनरी में यूज हो रहे नई तकनीक के बारे में जानकारी ली। पीएम ने इस दौरान पूछा कि किन-किन मशीनरी में विदेशी सामान का उपयोग हो रहा है? वहीं बैठक में पीएम ने निर्देश दिया कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से सभी उपकरणों को जोड़ा जाए और कोशिश की जाए कि मैक्सिमम टेक्नोलॉजी मेक इन इंडिया की हो।
मीटिंग के दौरान PM ने ऑपरेशन गंगा की भी समीक्षा की। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, NSA अजीत डोभाल सहित विदेश और वित्त मंत्री के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। हाई लेवल मीटिंग में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल हुए।
17,000 से ज्यादा लोगों को लाया गया भारत
ऑपरेशन गंगा के दौरान भारत ने यूक्रेन से अब तक 17,000 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया है। साथ ही नेपाल और बांग्लादेश के भी कुछ लोगों का रेस्क्यू कर यूक्रेन से लाया। सरकार ने ऑपरेशन गंगा को सफल बनाने के लिए अपने चार मंत्रियों को यूक्रेन की सीमा से सटे देशों में भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |