आंवले के दान से मिलेगा कई यज्ञों का फल

आंवला एकादशी पर पुष्य नक्षत्र का संयोग:, आंवले के दान से मिलेगा कई यज्ञों का फल
फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी 14 मार्च को है। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से सोम पुष्य योग बन रहा है। साथ ही सर्वार्थसिद्धि और प्रजापति योग भी होने से इस दिन खरीदारी और निवेश के लिए शुभ संयोग बनेगा। इस दिन ज्वेलरी, कपड़े, व्हीकल, और प्रॉपर्टी खरीदारी से समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही रियल एस्टेट में निवेश करने से फायदा मिलेगा।

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी (आमलकी एकादशी) सोमवार को मनाई जाएगी। आमलकी एकादशी को आंवला एकादशी या आमली ग्यारस के रूप में भी मनाया जाता है। इस एकादशी में आंवले के पेड़ की पूजा करने के साथ ही आंवले का दान करने का भी विधान है। जिससे कई यज्ञों का फल मिलता है। इस दिन आंवला खाने से बीमारियां खत्म होती हैं।

रंगभरी और आमलकी एकादशी
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि होली से पहले आने वाली एकादशी को रंगभरी और आमलकी एकादशी कहा जाता है। इस दिन से बनारस में बाबा विश्वनाथ को होली खेलकर इस पर्व की शुरुआत की जाती है। ब्रह्मांड पुराण के मुताबिक इस दिन आंवले के पेड़ और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस दिन शुभ ग्रह योगों के प्रभाव से व्रत और पूजा का पुण्य और बढ़ जाएगा।

आंवले के दान से मिलेगा कई यज्ञों का पुण्य
पद्म और विष्णु धर्मोत्तर पुराण का कहना है कि आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होता है। इस पेड़ में भगवान विष्णु के साथ ही देवी लक्ष्मी का भी निवास होता है। इस वजह से आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन आंवले का दान करने से समस्त यज्ञों और 1 हजार गायों के दान के बराबर फल मिलता है। आमलकी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।

पवित्र स्नान: तिल, गंगाजल और आंवले से नहाने की परंपरा
इस एकादशी पर सूर्योदय से पहले उठकर पानी में गंगाजल की सात बूंद, एक चुटकी तिल और एक आंवला डालकर उस जल से नहाना चाहिए। इसे पवित्र या तीर्थ स्नान कहा जाता है। ऐसा करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। इसके बाद दिनभर व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए। इससे एकादशी व्रत का पूरा पुण्य फल मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल में भोपाल की लैब असिस्टेंट ट्रेन से गिरी:भीड़ के कारण गेट पर बैठी थी     |     एमपी का सबसे बड़ा सीरियल किलर टेलर:34 लोगों का कत्ल किया     |     इंदौर के होटल में मिली नकली नोट की फैक्ट्री     |     टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा, गिरफ्तारी के बाद बताया सच     |     UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्‍ट जारी:शक्ति दुबे टॉपर     |     धनखड़ बोले- संसद ही सुप्रीम, उससे ऊपर कुछ नहीं:सांसद असली मालिक     |     जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 20 मौतों की आशंका     |     मोदी सऊदी अरब के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे:21 तोपों की सलामी दी गई     |     IPL में LSG vs DC:मुकेश कुमार को 1 ओवर में 2 विकेट     |     गुरुवार और एकादशी का 24 अप्रैल को     |