वॉर्नर के डांस की पाकिस्तान में धूम

वॉर्नर के डांस की पाकिस्तान में धूम
रावलपिंडी। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। मैच इतना बोरिंग था कि पांच दिन के खेल में महज 14 विकेट गिरे। फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट तक बेजान पिच की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच मैच के आखिरी दिन ग्राउंड पर एक मजेदार वाकया भी हुआ।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर दर्शकों की बोरियत को दूर करते हुए ग्राउंड पर ही भांगड़ा करने लगे। क्राउड ने तालियां बजाकर उनके डांस मूव्स का लुत्फ उठाया। वॉर्नर का डांस करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यह फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इमाम और शफीक कर रहे थे बैटिंग
पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 252 रन बनाए। ओपनर इमाम उल हक ने मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया। वहीं, दूसरे ओपनर अब्दुल्ला शफीक ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया। इन दोनों की पार्टनरशिप के दौरान यह साफ हो गया था कि मैच का कोई नतीजा नहीं निकलेगा। इसलिए बोर हो रहे दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए वॉर्नर ने भांगड़ा करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर भी स्टार हैं वॉर्नर
डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर भी अपने एंटरटेनिंग वीडियो के लिए मशहूर हैं। वे दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक्शन की नकल करते अक्सर दिखाई देते हैं। वॉर्नर IPL में लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले। लिहाजा वे तेलुगू फिल्मों के डांस मूव्स की ज्यादा नकल करते दिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |