सोनू सूद बोले- यह मेरा सबसे मुश्किल असाइनमेंट

सोनू सूद ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की मदद की, बोले- यह मेरा सबसे मुश्किल असाइनमेंट
रूस यूक्रेन के बीच जंग जारी है। यूक्रेन में इस वक्त भी हजारों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इस हालात में एक्टर सोनू सूद एक बार फिर मसीहा बनकर वहां छात्रों की मदद की है। यूक्रेन से लौटे कई छात्रों ने बताया कि कैसे युद्ध के हालात के बीच सोनू और उनकी टीम में छात्रों की मदद की।

सोनू सर ने हमारी मदद की
हर्षा नाम की छात्रा ने बताया, हम यहां कीव में फंसे हुए हैं। सोनू सूद सर और उनकी टीम ने हमें यहां से निकलने में मदद की है। हम लोग ल्वीव के लिए निकल गए हैं जो कि एक सेफ जगह है। वहां से हम भारत के लिए आराम से पहुंच जाएंगे।

नई उम्मीद देने के लिए धन्यवाद
वहीं चारू ने बताया कि मैं कीव से निकल रही हूं। सोनू सर ने सही समय पर हेल्प की, कुछ समय बाद हम ल्वीव पहुंच जाएंगे। वहां से हम आज रात पोलैंड बॉर्डर क्रॉस करेंगे। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद आपने और आपकी टीम ने हमें एक नई उम्मीद दी है।

यह मेरा सबसे मुश्किल असाइनमेंट: सोनू
सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यूक्रेन में हमारे स्टूडेंट्स के लिए काफी मुश्किल समय और शायद अब तक का मेरा सबसे मुश्किल असाइनमेंट। सौभाग्य से हम कई स्टूडेंट्स को बॉर्डर पार करके सुरक्षित क्षेत्र में जाने में मदद करने में सफल रहे। आइए कोशिश करते रहें, उन्हें हमारी जरूरत है।’ सोनू सूद पोस्ट में भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को भी धन्यवाद भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |