54 सीटें जीतने के लिए प्रियंका 4 दिन यहीं रुकेंगी

54 सीटें जीतने के लिए प्रियंका 4 दिन यहीं रुकेंगी
लखनऊ। यूपी का चुनावी रण अब अपने आखिरी दौर में है। छठे फेज की 54 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है, पार्टियों की नजर अब आखिरी 54 सीटों पर है। ये सभी सीटें बनारस जोन की हैं, इसीलिए यहीं पर 4 दिन राजनीतिक दलों का जमावड़ा भी है। इन 54 सीटों पर 7 मार्च को चुनाव है।

पार्टियों ने इस फेज को जीतने के लिए एड़ी-चोटी की ताकत इसलिए भी लगा रखी है, क्योंकि कांटे की टक्कर की स्थिति में बहुमत यही फेज दिलाएगा। बनारस में चर्चा तो इस बात की भी है कि यूपी चुनाव में सत्ता का मोक्ष पार्टियों को इसी काशी में ही मिलेगा। इसलिए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर ममता बनर्जी तक बनारस में हैं। अखिलेश यादव, मायावती और प्रियंका गांधी भी बनारस में हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार शाम को ही वाराणसी आ गईं थीं। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने कबीरचौरा मठ के साथ ही कबीरचौरा की गलियों में भ्रमण किया। इसके बाद बनारस घराने के कलाकारों से मुलाकात की। खुद से चाय बनाई और संगीत का लुत्फ भी उठाया। प्रियंका गांधी 5 मार्च तक कबीरचौरा मठ में ही प्रवास करेंगी। 4 मार्च को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी फूलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बसपा सुप्रीमो मायावती वैसे तो इस चुनाव में बहुत रैलियां नहीं कर रही हैं। लेकिन आखिरी फेज के लिए वह भी काशी पहुंची हैं। उन्होंने गुरुवार को संदहा में कहा कि यूपी के मौजूदा मुख्यमंत्री को सिर्फ मुस्लिम, दलित और ब्राह्मण ही गुंडे-माफिया नजर आते हैं। योगी आदित्यनाथ मुस्लिम, दलित और ब्राह्मण के ही घर और संपत्ति को उजाड़ते हैं। एक वर्ग पर योगी आदित्यनाथ की नहीं चलती है और उन्हें संरक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार आएगी, तो उस खास वर्ग के माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चलेंगे।
अखिलेश पूरे गठबंधन को लेकर उतरे, मुलायम भी आएंगे
अखिलेश यादव लगातार दो दिनों से वाराणसी में जोन में ही डेरा जमाए हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने बनारस में रैली की। उनके साथ मंच पर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी भी थीं। अखिलेश ने कहा कि- ममता जी के यहां आते ही ना केवल बीजेपी हारेगी, आज जहां वोट पड़ रहा है। छठवें चरण में और जब सातवें चरण में जब वोट पड़ेगा तब बीजेपी का सफाया हो जाएगा। बुधवार को अखिलेश इस जोन में ताबड़तोड़ 5 रैलियां की थीं। 4 मार्च को वह मुलायम सिंह यादव को लेकर जौनपुर में रैली करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |