पार्टी में पुलिस की रेड, 50 लड़के-लड़कियां नशे में मिले, शराब, गांजा, पाउडर बरामद

पार्टी में पुलिस की रेड, 50 लड़के-लड़कियां नशे में मिले, शराब, गांजा, पाउडर बरामद
भोपाल। रातीबड़ पुलिस ने सरोतीपुरा के पास केरवा जंगल में चल रही नशे की पार्टी में रेड मारकर 50 युवक-युवतियों को पकड़ा है। सभी लड़के-लड़िकयां नशे की हालत में मिली हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 11 लीटर अंग्रेजी शराब, गांजा, नशे के उपयोग के लिए उपयोग किया जाने वाला पाउडर बरामद किया है। लड़के-लड़कियां हाईप्रोफाइल फैमली से हैं। पुलिस ने लड़के-लड़कियों को बिना मेडिकल कराए छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने सिर्फ पार्टी के आयोजक और डीजे आपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रातीबड़ पुलिस के मुताबिक रात करीब दो बजे सूचना मिली क सरोतीपुरा के पास नदी किनारे पार्टी चल रही है। पुलिस ने रेड मारकर 50 युवक-युवतियों को पकड़ा। सभी नशे की हालत में मिले। थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि लड़के-लड़कियों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। अधिकतर लड़के-लड़कियों कालेज स्टूडेंट हैं। टीआई तिवारी ने बताया कि जिस क्षेत्र में पार्टी चल रही थी वह बाघ भ्रमण क्षेत्र है। कई वन जीव का मूवमेंट रहता है। डीजे का शोर दूर-दूर तक सुनाई पड़ रहा था। पुलिस ने पार्टी आयोजक प्रणव ओंकार, डीजे आपरेटर सचिन गौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रणव ने स्वीकार किया कि पार्टी में सभी नशा किए हुए थे।

बड़े अधिकारियों के लड़के-लड़कियां
पुलिस सूत्रों की मानें तो पार्टी में शहर में पदस्थ बड़े अधिकारियों के लड़के-लड़कियां शामिल थीं। यही वजह रही कि पुलिस ने बिना मेडिकल कराए इन्हें छोड़ना पड़ा। हालांकि टीआई सुधेश तिवारी का कहना है कि मानवीय आधार पर सभी को छोड़ा गया है। पुलिस ने वन विभाग को भी इसकी सूचना दी है। वन विभाग भी वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |