शिव ही शांति, अनंत और सुंदर हैं:महाशिवरात्रि महोत्सव
बैंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग अतर्राष्ट्रीय केंद्र पर महाशिवरात्रि पर विश्व शांति की कामना से यज्ञ हुआ। इस यज्ञ में देश के लाखों अनुयाइयों ने हिस्सा लिया। श्रीश्री रविशंकर ने कहा, ‘हमें यूरोप में शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। यूरोप में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयं सेवक भी भारतीय विद्यार्थियों की मदद के लिए पहुंच रहे हैं।’
आर्ट ऑफ लिविंग के हेरीटेज स्कूल के वेद आगम संस्कृत महापाठशाला के संतों ने वैदिक रुद्राभिषेक किया। शिवरात्रि के महत्व श्रीश्री ने कहा, ‘हजारों सालों से शिव तत्व की पूजा की जा रही है। शिव ही शांति है, अनंत और सुंदरता है। शिव रात्रि पर शिव तत्व अपने सामान्य स्तर से भौतिक स्तर को छूता है।’