4 महीने में 4 विदेशी दौरों पर जाएगी टीम इंडिया

4 महीने में 4 विदेशी दौरों पर जाएगी टीम इंडिया
अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का शेड्यूल बहुत बिजी होने वाला है। दरअसल, जून में टीम इंडिया दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर जाएगी। इसकी जानकारी आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए दी। भारत के अलावा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें भी आयरलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी।

IPL 2022 के बाद टीम इंडिया जून के आखिरी हफ्ते में आयरलैंड का दौरा करेगी और दोनों टी-20 मैच 26 और 28 जून को मलाहाइड में खेले जाएंगे। भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी हुई है।

वर्ल्ड कप से पहले 4 महीने में 4 दौरे
आयरलैंड के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी। इंग्लैंड दौरे पर भारत को 1 टेस्ट, 3 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दौरा 1 जुलाई से 17 जुलाई के बीच होगा। पिछले साल 2021 में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने गई थी, लेकिन कोविड-19 के चलते आखिरी टेस्ट स्थगित कर दिया गया था। उसी बचे हुए टेस्ट से इंग्लैंड का दौरे शुरू होगा। भारत फिलहाल टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे था। भारतीय टीम अगर 5वां टेस्ट जीतने में सफल रही, तो 15 साल ENG की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतेगी।

इंग्लैंड के बाद भारतीय टीम अगस्त-सितंबर में जिम्बाब्वे के दौरे पर जा सकती है। हालांकि इस दौरे का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। वहीं, सितंबर में टीम को श्रीलंका में एशिया कप खेलने जाना है। इस बार ये टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप में भारतीय टीम लगभग 5 मैच खेलेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर होगी और टूर्नामेंट का फाइनल 13 नवंबर को खेला जाएगा।

4 साल बाद आयरलैंड दौरे पर जाएगा भारत
टीम इंडिया 4 साल बाद आयरलैंड का दौरा करेगी। इससे पहले साल 2018 में भारत 2 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड गया था और 2-0 से सीरीज जीतकर अपने नाम की थी। इसके अलावा 2007 में भारत पहली बार आयरलैंड के दौरे पर गया था और दोनों टीमों के एकमात्र टी-20 खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीता था।

क्या भारत की B टीम जाएगी आयरलैंड
बता दें कि आयरलैंड दौरे पर जाने से पहले साउथ अफ्रीका 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आएगी। इस सीरीज के सभी मुकाबले 9 जून से 15 जून के बीच खेले जाएंगे। चूंकि आयरलैंड के बाद भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाने हैं, ऐसे में आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों को रेस्ट भी मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |