शिवधामों में उमड़ी भीड़: भोलेनाथ के भक्तों किए दर्शन
बैतूल। महाशिवरात्रि पर पूरे जिले में मेलों की धूम मची हुई है। बैतूल, मुलताई, सारणी, भैंसदेही इलाके में अलग-अलग स्थानों पर शिवधामों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। इस दौरान भंडारों का आयोजन भी किया गया।
शिवधाम सालबर्डी : महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा पर इस बार बड़े मेले का आयोजन किया गया है। यहां पहाड़ी पर प्राकृतिक शिवलिंग है। 25 फीट अंदर पहाड़ी में यहां शिवलिंग विराजित हैं। यहां 5 मार्च तक मेले का आयोजन होगा। यहां बड़ी तादाद में महाराष्ट्र एमपी के श्रद्धालु जुटते हैं। मान्यता है कि यहां अज्ञातवास के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती ने नाग नागिन के जोड़े के रूप में समय बिताया था।
छोटा महादेव भोपाली : रानीपुर के पास छोटा महादेव भोपाली के रूप में प्रसिद्ध इस गुफा मंदिर में भगवान शिव का प्राकृतिक शिवलिंग है। पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद इस स्थान पर भी भगवान शिव के पहुंचने की मान्यता है। यहां गाय कोठा भी मौजूद है। फिलहाल इस पहाड़ी को प्रशासन ने खतरनाक घोषित किया हुआ है। यहां पहाड़ दरक रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ यहां दर्शन और पूजन की अनुमति दी गई है।
शिवमंदिर भैंसदेही : यहां बने प्राचीन सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर धार्मिक के साथ-साथ स्थापत्य का अद्भुत नमूना है। 11वीं सदी में बना यह मंदिर एक श्राप के चलते निर्माण के दौरान अधूरा ही रह गया, जिसे कोई पूरा नहीं कर सका। इतना ही नहीं इसे बनाने वाले कारीगर भी पत्थर की मूर्तियों में बदल गए।
गुफा मंदिर, सोनाघाटी : बैतूल के सोनाघाटी स्थित शिवमंदिर और रामनगर स्तिथ गुफा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ है।