किशोरी से नाबालिग ने किया रेप:गर्भवती होने पर चला पता

किशोरी से नाबालिग ने किया रेप:गर्भवती होने पर चला पता
भोपाल। टीटी नगर इलाके में किशोरी के साथ नाबालिग ने रेप किया। किशोरी के छह माह का गर्भ है। पिता को इसकी जानकारी लगने के बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बाणगंगा इलाके में रहने वाली 14 साल की किशोरी घर में रहती है। उसकी मां का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। लड़की ने पुलिस को बताया कि दीवाली के पहले अटल पथ टीटी नगर में उसकी मुलाकात पलाश होटल के पास रहने वाले नाबालिग से हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद वह घर आने लगा। इसी बीच उसने उसके साथ गलत काम किया। हाल ही में लड़की की तबियत बिगड़ने लगी। इस पर बेटी ने पिता को आपबीती बताई। पिता उसे तुरंत ही थाने लेकर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
मामले की जांच कर रही एसआई आकांक्षा शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। पिता काम पर चले जाते थे। इसी बीच आरोपी उसके घर पहुंचकर गलत काम कर रहा था। वह आए रोज लड़की के घर आता-जाता था। आरोपी मछली की दुकान में करता है। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |