10 साल के बच्चे के 50 दांत: डॉक्टरों ने दो घंटे सर्जरी कर निकाले 30 दांत

10 साल के बच्चे के 50 दांत: डॉक्टरों ने दो घंटे सर्जरी कर निकाले 30 दांत
इंदौर। इंदौर में 10 साल के बच्चे के मुंह में 50 दांत होने का मामला सामने आया है। सामान्य से 30 दांत ज्यादा होने पर बच्चे का मुंह सूजा और फूला दिखाई देता था। डॉक्टरों ने दो घंटे सर्जरी कर दांत निकाले। डॉक्टरों को कहना है कि ऐसा 10 हजार में से एक केस होता है। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। नयापुरा निवासी कामरान अली के बेटे का चार साल पहले मुंह फूला और सूजा हुआ दिखने लगा था। इस पर परिजन ने चार डेंटिस्ट को दिखाया था।

डॉक्टरों ने बच्चे का एक्सरे व जांच कर बताया कि सामान्यत: 20 दांत होते हैं। लेकिन इसके 30 दांत ज्यादा हैं। ये अविकसित होकर मसूड़े में दबे हैं। इससे मसूड़े फूल गए हैं। इससे चेहरा भी सूजा सा दिखता है। डॉक्टरों ने परिजन को यह भी बताया कि ऊपरी जबड़े के ऊपर एक फेशियल नर्व गुजरती है, जिसका सर्जरी में खास ध्यान रखना होता है। अगर यह कट गई तो मुंह के आसपास का हिस्सा सुन्न हो सकता है। डॉक्टरों ने उन्हें बड़े डेंटल अस्पताल के डॉक्टरों को दिखाने की सलाह दी।

अंदर तक दबे थे 6 बड़े दांत

परिजन ने बच्चे को मॉर्डन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों को दिखाया। यहां फिर उसका एक्सरे व अन्य जांच हुई। इसमें भी यही पाया गया कि आमतौर पर 10 दांत नीचे और 10 दांत ऊपर होते हैं। लेकिन बच्चे के मुंह में 30 दांत ज्यादा (मेडिकल की भाषा में ओडोन्टोमा) हैं। ये दांत मसूड़ों व कुछ हड्‌डी तक दबे हैं। इस पर अस्पताल के डॉ. सचिन ठाकुर, डॉ. शिशिर दुबे, डॉ. सौरभ बड़जात्या व डॉ. रिनी बड़जात्या ने सर्जरी प्लान की। फिर दो घंटे की सर्जरी कर 30 दांत निकाले। इसमें 6 दांत ऊपरी जबड़े में अंदर तक दबे थे। दांतों का आकार 1 मिमी से लेकर 10 मिमी तक है।

फेशियल नर्व को कटने से बचाना ही चुनौती
डॉ. बड़जात्या के मुताबिक इस तरह के केस जेनेटिक होते हैं। लेकिन कामरान के परिवार में ऐसा मामला नहीं था। चूंकि दांतों की संख्या ज्यादा होती है, इसलिए हर दांत निकालने के दौरान बहुत ध्यान रखना पड़ता है। खासकर फेशियल नर्व को कि वह कट न जाए। बकौल डॉ. बड़जात्या ऐसे केसेस में बच्चे सर्जरी के दौरान काफी डर जाते हैं और दर्द के कारण असहज हो जाते हैं। जिन्हें काबू में करना कठिन होता है। कामरान ने सर्जरी के दौरान पूरा सहयोग किया। उसे ऑपरेशन के तीन घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया और अब वह फॉलोअप में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |