क्या सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप तरीके से कर ली है शादी?

क्या सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप तरीके से कर ली है शादी?
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। फोटोज देखकर लोगों को लग रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस फोटो को देखने के बाद दोनों के फैन्स इस पर रिएक्ट कर रहे हैं और खूब प्यार बरसा रहे हैं। हालांकि इस वायरल फोटो को ध्यान से देखने के बाद पता चला कि इस फोटो को फोटोशॉप पर एडिट किया गया है। इसलिए इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

फेक है सलमान और सोनाक्षी की वायरल फोटो

सलमान और सोनाक्षी की इस वायरल फोटो में सलमान दुलहन के जोड़े में खड़ी सोनाक्षी को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। मीडिया में खबर है कि जहां सलमान, यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। वहीं सोनाक्षी का नाम एक्टर जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है।

सोनाक्षी ने किया रिलेशनशिप की खबरों का खंडन

सोनाक्षी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरों को इंकार करते हुए कहा था, “वो मेरे दोस्त की तरह हैं और जब हमने इस खबर को सुना था तब हम इस पर खूब हंसे थे, क्योंकि ये काफी फनी है। मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म में काफी अच्छा काम किया है और ‘डबल एक्सेल’ में भी उनका रोल काफी अलग है।”

फिल्म ‘दबंग’ से की थी अपने करियर की शुरूआत

सोनाक्षी और सलमान काफी अच्छे दोस्त हैं। सोनाक्षी ने 2010 में सलमान की फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। उसके बाद वो ‘राउडी राठौर’, ‘दबंग 2’, ‘लुटेरा’, ‘बुलेट राजा’, ‘हॉलिडे’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’, ‘कलंक’, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘दबंग 3’, ‘मिशन मंगल’, जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल में सोनाक्षी, फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखी थीं, जिसमें अजय देवगन, शरद केलकर, नोरा फतेही थे। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘काकूडा’ और ‘डबल एक्सएल’ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |