देर रात रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत होगी

देर रात रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत होगी
मॉस्को/कीव। यूक्रेन पर लगातार चौथे दिन भी रूस का हमला जारी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक लड़ाई में लगभग 4,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। साथ ही 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलिकॉप्टर को तबाह कर दिया गया है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के चार दिन के दौरान पहली बार अमन की उम्मीद नजर आ रही है। यूक्रेन के मीडिया हाउस कीव इंडिपेंडेंट और न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी है कि आज देर रात यूक्रेन और रूस के डेलिगेशन बेलारूस और यूक्रेन को जोड़ने वाली सीमा पर बातचीत करने जा रहे हैं। इसके पहले दिनभर ये खबरें आती रहीं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति अपने किसी मेंबर को बातचीत के लिए बेलारूस भेजने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि वो सीधे तौर पर जंग में रूस के साथ है। बहरहाल, अब ये तय हुआ है कि बातचीत बॉर्डर पर होगी। इधर, पुतिन ने एटमी हथियारों से लैस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है।
एटमी हमले का खतरा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन पर किसी भी कीमत पर कब्जा करना चाहते हैं। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने रूस की स्पेशल डिटेरेंस डिफेंस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है। दुनिया के लिए फिक्र की बात यह है कि यह यूनिट एटमी हथियारों से लैस है। पुतिन ने यह आदेश डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइग्यू को टीवी मीटिंग में दिया। कहा- पश्चिमी देश हमारे देश के बारे में बहुत आक्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। डिटेरेंस यूनिट को हाईअलर्ट पर रखिए। शोइग्यू ने कहा- यस सर। रूस पर जो पाबंदियां लगाई जा रही हैं, वो पूरी तरह गैरकानूनी हैं।

ब्रिटेन का बड़ा ऐलान
ब्रिटेन की फॉरेन मिनिस्टर लिज ट्रूस ने एक बड़ा ऐलान किया है। लिज ने कहा- हमारी सरकार ब्रिटेन के उन नागरिकों की मदद करेगी, जो यूक्रेन जाकर रूस के खिलाफ जंग में हिस्सा लेने चाहते हैं। अगर रूस ने घुसपैठ बढ़ाई और बंद नहीं की तो उसके नेताओं और मिलिट्री जनरलों पर वॉर क्राइम के तहत केस दायर किए जाएंगे।

UN ने रिफ्यूजियों का आंकड़ा बढ़ाया
UN ने रविवार दोपहर यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने वाले लोगों का आंकड़ा करीब-करीब दोगुना कर दिया। यूएन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- हमने रविवार सुबह कहा था कि अब तक 2 लाख लोग यूक्रेन से दूसरे देशों में गए हैं। अब जो जानकारी हमारे पास आई है, उसके मुताबिक यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 86 हजार है।

इजराइल कर सकता है मध्यस्थता
एक बड़ा डेवलपमेंट सामने आ रहा है। इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत की। इसके पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की भी बेनेट से बातचीत कर चुके हैं। जेलेंस्की ने बेनेट से अपील की थी कि वो रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता करें। हालांकि ऑफिशियली अब तक इजराइल ने मध्यस्थता करने संबंधी कोई बयान नहीं दिया है।

नॉर्थ कोरिया का अमेरिका पर तंज
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका पर तंज कसा है। नॉर्थ कोरिया की फॉरेन मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा- रूस और यूक्रेन के बीच विवाद की असली जड़ या कारण अमेरिका है। वो दूसरे देशों के अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी करता है और इसे अमन की कोशिश करार देता है। अमेरिका को यह समझ लेना चाहिए कि वो दिन लद गए, जब वो सबसे ताकतवर हुआ करता था।

यूक्रेन को डोनेशन
जापान के अरबपति हिरोशी मिकी मिकीतानी ने यूक्रेन को 87 लाख डॉलर डोनेट करने का ऐलान किया है। मिकी के नाम से मशहूर हिरोशी ने कहा- रूस का हमला एक और नजर से देखा जाना चाहिए। वास्तव में यह हर लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है और हर डेमोक्रेसी को इसका मिलकर मुकाबला करना चाहिए। मिकी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को एक लेटर भी लिखा है।

जेलेंस्की ने रखी बातचीत की शर्त
जेलेंस्की ने कहा, ‘बेशक हम शांति चाहते हैं, हम मिलना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि युद्ध समाप्त हो। हमने वारसॉ, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल, बाकू में बातचीत करने की पेशकश की है।’ उधर, रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में दाखिल हो गई है। वहीं, कीव के बाहर यूक्रेनी सेना ने रूस की तरफ से लड़ रहे चेचेन स्पेशल फोर्स के टॉप जनरल को मार गिराया है।

यूक्रेन युद्ध में अब तक का हाल
यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूसी हमले में 198 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 33 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 1,115 लोग घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 1.50 लाख से ज्यादा यूक्रेनी शरणार्थी पोलैंड, मोल्दोवा और रोमानिया पहुंच चुके हैं।

यूक्रेन की मदद को आगे आए एलन मस्क
यूक्रेन में युद्ध की वजह से उपजी इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करने के लिए एलन मस्क स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड से इंटरनेट देंगे। यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर मस्क से मदद मांगी थी, जिसके बाद उन्होंने यूक्रेन में स्टारलिंक सैटेलाइट तैनात करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |