प्रेग्नेंट होने के बाद जबरन पीटते थे

प्रेग्नेंट होने के बाद जबरन पीटते थे
इंदौर। जबरन गुजराती खाना खिलाने को लेकर इंदौर की बेटी ने अपने पति और सास-ससुर समेत 4 लोगों पर केस दर्ज कराया है। इंदौर की बेटी भावना त्रिवेदी की शादी पिछले साल गुजरात में दवा कंपनी के अकाउंटेट से हुई थी। उसे ससुराल में बनने वाला मीठा गुजराती खाना पसंद नहीं था। कुछ समय बाद जब वह प्रेग्नेंट हुई तो ससुराल वाले उसे जबरदस्ती वही खाना खिलाने लगे। इनकार पर वे ना केवल उसे परेशान करते बल्कि उसके साथ मारपीट भी करते। इससे तंग आकर महिला इंदौर अपने पिता के घर लौट आई। महिला ने ससुराल वालों की पुलिस से शिकायत कर दी। पढ़िए पूरी कहानी…उसी की जुबानी

मेरी शादी पिछले साल अहमदाबाद में हुई थी। मैं कुछ समय बाद प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद ससुराल के लोग मुझे मीठा खाना देते थे। मैंने यह खाने से इनकार कर दिया। इसे लेकर पति और ससुराल के बाकी लोग मुझे प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे। मैंने कई बार ससुरालवालों से कहा कि मुझे इस तरह का खाना पसंद नहीं है। सास और बुआ सास गुजराती खाने को लेकर ही मुझ पर दबाव बनाती थी। मेरे खाने में प्रतिदिन जबरन शक्कर डाली जाती थी। इनकार करने के बावजूद ससुराल वाले मेरी बात नहीं मानते थे। मेरा तीखे और चटपटे व्यंजन खाने का मन करता, तो ससुराल वाले पिता के यहां जाकर यह सब करने के लिए कहते। वे मेरे साथ मारपीट भी करते थे। परेशान होकर मैं दो माह पहले अपने पिता के घर इंदौर आ गई। इसके बाद से मोबाइल पर कॉल कर मुझे धमकाया जा रहा था। मेरे पति अहमदाबाद की एक दवा कंपनी में अकाउंटेंट हैं। ससुर भी नौकरी करते हैं। बुआ सास LIC ऑफिस में काम करती है।

बस के किराए पर भी हुआ था विवाद
भावना ने पुलिस को बताया कि शादी के समय अहमदाबाद से बस से बारात इंदौर आई थी। उस समय भी बस के किराए को लेकर विवाद हुआ। यहां पिता ने आधा किराया देकर मामला शांत किया था। शादी होने पर जब बारात अहमदाबाद पहुंची, तो वहां ससुर अनिल, सास मिथलेश और बुआ सास हर्षा बस की बात पर ताने मारने लगे। इसके बाद लगातार उनकी कहासुनी होती रही।

पुलिस ने कहा जांच शुरू कर दी है

इस मामले में महिला थाने की TI ज्योति शर्मा ने बताया कि इंदौर के MIG इलाके में रहने वाली भावना त्रिवेदी की शादी अहमदाबाद के अपूर्वा सोसायटी में रहने वाले ज्वलंत त्रिवेदी से 22 जुलाई 2021 को हुई थी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |