IAS नहीं बनी तो ISRO में वैज्ञानिक बन गई बेटी

IAS नहीं बनी तो ISRO में वैज्ञानिक बन गई बेटी
बैतूल। बैतूल की बिटिया MP का नाम रोशन करते हुए ISRO में शामिल हुई है। यहां की शीतल लहरपुरे ISRO में इंजीनियर के पद पर चयनित हुईं हैं। शीतल ने सोमवार से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) बेंगलुरु में वैज्ञानिक अभियंता एसी इलेक्ट्रॉनिक्स के बतौर ड्यूटी शुरू कर दी। शीतल का जन्म बैतूल के एक साधारण परिवार में हुआ था।
किसानी के साथ दुकान चलाते हैं पिता
शीतल आठनेर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आठनेर की छात्रा रही है। शीतल आठनेर निवासी किसान और हार्डवेयर व्यवसायी लखन लहरपुरे की पुत्री है। उसने प्राथमिक माध्यमिक एवं हाई स्कूल तक की शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आठनेर में हिंदी माध्यम से की थी। शीतल ने पिछले साल भारत सरकार के उपक्रम ईसीआईएल में टेक्निकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहते हुए ISRO बेंगलुरु में वैज्ञानिक अभियंता एसी इलेक्ट्रॉनिक्स के पद पर अप्लाई किया था।
5 नंबर से रह गया था यूपीएससी
पिता लखन ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। वह वैज्ञानिक बनना चाहती थी। उसकी मेहनत रंग लाई और आज उसका सपना पूरा हो गया है। लखन के मुताबिक वह आईएएस की भी तैयारी कर रही थी, लेकिन यूपीएससी में 5 अंकों की कमी की वजह से वह सफल नहीं हो सकी। शीतल ने बताया कि उसने भोपाल के संस्थान से बीटेक करने के बाद ISRO जाने का गोल बनाया था, जिसमें वह सफल भी हुई। यहां वह संगठन के जरिए देश सेवा करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |