इस सप्ताह दो व्रत और खरीदारी के चार शुभ मुहूर्त
21 से 27 फरवरी के बीच सिर्फ 2 व्रत रहेंगे। इस हफ्ते फाल्गुन महीने का कृष्ण पक्ष रहेगा। जिसमें शनिवार को विजया एकादशी और रविवार को द्वादशी व्रत किया जाएगा। इन दोनों दिनों में भगवान विष्णु की पूजा होगी। वहीं, ज्योतिषीय नजरिये से ये हफ्ता बहुत खास रहेगा। इन दिनों में 23 फरवरी को गुरु अस्त होगा और 26 तारीख को मंगल अपनी उच्च राशि यानी मकर में प्रवेश करेगा। साथ ही इस हफ्ते नए कामों की शुरुआत और खरीदारी के लिए चार दिन शुभ रहेंगे। इनमें प्रॉपर्टी के लिए एक और व्हीकल खरीदी के तीन मुहूर्त रहेंगे।
21 से 27 फरवरी तक का पंचांग
21 जनवरी, सोमवार – फाल्गुन कृष्णपक्ष, पंचमी
22 जनवरी, मंगलवार – फाल्गुन कृष्णपक्ष, षष्ठी
23 जनवरी, बुधवार – फाल्गुन कृष्णपक्ष, सप्तमी
24 जनवरी, गुरुवार – फाल्गुन कृष्णपक्ष, अष्टमी
25 जनवरी, शुक्रवार – फाल्गुन कृष्णपक्ष, नवमी
26 जनवरी, शनिवार – फाल्गुन कृष्णपक्ष, दशमी, विजया एकादशी व्रत
27 जनवरी, रविवार – फाल्गुन कृष्णपक्ष, एकादशी और द्वादशी
ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह
21 फरवरी, सोमवार – व्हीकल खरीदारी मुहूर्त
23 फरवरी, बुधवार – गुरु अस्त, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, व्हीकल खरीदारी मुहूर्त
24 फरवरी, गुरुवार – सर्वार्थसिद्धि और व्हीकल खरीदारी मुहूर्त
25 फरवरी, शुक्रवार – प्रॉपर्टी खरीदी के मुहूर्त