देवदूत बने वायुपुत्र:300 फीट गहरी खाई में गिरकर चट्‌टानों में फंसा ट्रैकर

देवदूत बने वायुपुत्र:300 फीट गहरी खाई में गिरकर चट्‌टानों में फंसा ट्रैकर
बेंगलुरु। भारतीय वायु सेना ने कर्नाटक के नंदी हिल्स में मौजूद चट्‌टानी खाई ब्रह्म गिरी में फंसे एक ट्रैकर का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया है। 19 साल का ट्रैकर फिसलकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था, जहां वह चट्टानों में फंस गया, जिससे वह जख्मी हो गया। उसने अपने फोन से पुलिस से मदद मांगी। जब पुलिस मदद नहीं कर सकी तो वायु सेना की मदद ली गई।
Mi17 हेलिकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए वायुसेना ने अपना Mi17 हेलिकॉप्टर इस्तेमाल किया। पहाड़ी पर हेलिकॉप्टर की लैंडिंग मुश्किल थी। लिहाजा Mi17 के फ्लाइट गनर को ट्रैकर तक पहुंचाया गया। गनर ने ट्रैकर को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट करने में मदद की। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है।

दिल्ली का युवक इंजीनियरिंग का स्टूडेंट
पुलिस ने बताया, दिल्ली का रहने वाला ट्रैकर इंजीनियरिंग का छात्र है। वो बेंगलुरु में एक कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा है। उसने ट्रैकिंग के लिए नंदी हिल्स को चुना था, लेकिन बैलेंस बिगड़ने से खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि जान बच गई। उसे 300 फीट नीचे बचा लिया गया।
सेना पहले भी कर चुकी मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन
हेलिकॉप्टर से सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसे देख लोग वायु सेना के साहस और समर्पण की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले सेना ने केरल में भी ऐसा ही एक रेस्क्यू ऑपरेशन किया था। वहां पलक्कड़ पहाड़ी की दरार में एक युवक 45 घंटे तक फंसा रहा था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय सेना, नेवी और NDRF की टीम शामिल हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |