चारा घोटाले का 5वां केस; लालू को 5 साल कैद

चारा घोटाले का 5वां केस; लालू को 5 साल कैद
पटना/ रांची। चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी) में बिहार के पूर्व CM और RJD सुप्रीमो लालू यादव को सोमवार को 5 साल की सजा सुनाई गई। उन्हें 60 लाख का जुर्माना भी भरना होगा। रांची में CBI के विशेष जज एसके शशि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सजा का ऐलान किया। फिलहाल लालू रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं।

लालू समेत 40 दोषियों को इस केस में कोर्ट ने 15 फरवरी को दोषी करार दिया था। अधिवक्ता का कहना है कि सजा की आधी अवधि पूरी हो गई है, इसलिए लालू को हाईकोर्ट से जमानत मिलने की उम्मीद है। कुल 40 लोगों को सजा सुनाई गई। 5 लोगों को 5 साल, 3 लोगों को 3 साल तथा कुल 32 लोगों को 4-4 साल की सजा दी गई।

पिछली सुनवाई में अनुपस्थित रहे दो लोग आज कोर्ट में हाजिर हुए। उन्हें भी जेल भेज दिया गया। वित्त सचिव वेक जूलियस को सबसे कम एक लाख रुपए जुर्माना और 4 साल की सजा दी गई है। केएम प्रसाद और लालू प्रसाद को रिम्स में रहते हुए सजा सुनाई गई। त्रिपुरारी मोहन प्रसाद को 2 करोड़, मोहम्मद शाइद को डेढ़ करोड़ रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई।

पटना में राबड़ी आवास के बाहर सन्नाटा

सजा के ऐलान के बाद लालू के ट्विटर अकाउंट से किया गया पोस्ट।
सजा के ऐलान के बाद लालू के ट्विटर अकाउंट से किया गया पोस्ट।
इधर, सजा के ऐलान के पहले लालू की तबीयत और बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ गया। सुबह लालू यादव का ब्लड शुगर 160 पहुंच गया जो सामान्य स्थिति में खाली पेट में 110 होना चाहिए। दूसरी ओर उनका ब्लड प्रेशर 150/ 70 पहुंच गया है। डॉक्टर ने बताया कि सजा पर फैसला आने से पहले लालू यादव रात से ही काफी तनाव में थे। इस कारण उनका ‌BP और ब्लड शुगर अनियंत्रित हो गया।

लालू यादव सुबह से ही अपने कमरे से बाहर नहीं निकले
लालू आज सुबह टहलने के लिए अपने रूम से बाहर भी नहीं निकले। एक दिन पहले लालू के ब्लड शुगर का लेवल सुबह खाली पेट 140/80 के आस-पास था, जबकि इंसुलिन की डोज बढ़ाए जाने के बाद भी सोमवार को उनका ब्लड शुगर बढ़ गया। डॉक्टर ने बताया कि पहले से ही वह किडनी की क्रॉनिक डिजीज से ग्रस्त हैं और ब्लड शुगर और BP की समस्या पहले से उन्हें है और इस तनाव के बाद सभी चीजें अनियंत्रित हो गई हैं, हालांकि उन्हें दवा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |