श्रीलंका का भारत दौरा:लखनऊ में पहले टी-20 में नहीं दिखेंगे दर्शक

श्रीलंका का भारत दौरा:लखनऊ में पहले टी-20 में नहीं दिखेंगे दर्शक
श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज का पहला मैच स्टेडियम में बिना दर्शकों की उपस्थिति के खेला जाएगा। यह मैच 24 फरवरी को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि धर्मशाला में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री मिलेगी, लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

चुनाव के कारण नहीं दी जा रही लखनऊ में एंट्री
दरअसल, 23 फरवरी को यूपी में चौथे चरण के चुनाव हैं। इसी कारण से लखनऊ में होने वाले पहले टी-20 मैच में दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री नहीं देने का फैसला किया गया है। मंगलवार को उत्तर-प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव प्रदीप गुप्ता ने एक बयान में कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मिले निर्देश के अनुसार, 24 फरवरी को लखनऊ में प्रस्तावित मुकाबला बिना दर्शकों के होगा।

धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को हैं मैच, टिकट बिक्री शुरू
धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को दूसरा और तीसरा टी-20 मैच खेला जाना है। इनमें 50 प्रतिशत दर्शकों की एंट्री की अनुमति दी गई है। इन मैचों के लिए शनिवार से टिकट बिक्री शुरू हो गई है। 750 रुपये वाली सभी टिकट एक ही दिन में बिक चुकी है। अब 1000 रुपए से ऊपर कीमत वाली टिकट ही बची हुई हैं। उनकी बिक्री पेटीएम पर चल रही है।

दो दिन तक क्वारैंटाइन में रहेंगी टीमें
मैच से दो दिन पहले भारत और श्रीलंका की टीम देर रात लखनऊ पहुंचेगी और अगले दोनों दिन क्वारैंटाइन में रहेंगी। वे 23 फरवरी को इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। उसके अगले दिन मैच खेलेंगी।

भारत दौरे के लिए श्रीलंका ने आज ही घोषित की है अपनी टी-20 टीम
भारत दौरे पर टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने आज ही अपनी टीम घोषित की है। टीम की कमान दसुन शनाका के हाथ में है। वहीं, चरिथ असालांका को उपकप्तान बनाया गया हैं। श्रीलंकाई टीम में छह स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया है।

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। विराट कोहली और ऋषभ पंत सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। दोनों को आराम दिया गया है।

श्रीलंका को 3 टी-20 और 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है
भारत दौरे पर श्रीलंका को 3 टी-20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टी-20 लखनऊ और दूसरा और तीसरा टी-20 धर्मशाला में खेला जाना है।
वहीं पहला टेस्ट मोहाली में 4 से 8 मार्च तक खेलना है, जबकि दूसरा टेस्ट 12 से 16 मार्च तक बेंगलुरु में खेला जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |