इंजीनियर युवती का सुसाइड:बोली- जीना नहीं चाहती

इंजीनियर युवती का सुसाइड:बोली- जीना नहीं चाहती
इंदौर। इंदौर में भंवरकुआ इलाके के एक होटल में एक दिन पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। सोमवार को युवती का सुसाइड के लिए फंदा लगाने से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने मम्मी-पापा और परिवार के सभी सदस्यों से माफी मांगते हुए नजर आ रही है। साथ ही हाथ जोड़कर ये भी कहते हुए दिख रही है कि मैं अब जीना नहीं चाहती। युवती की पहचान मोनिका यादव (25) निवासी जगजीवनराम नगर के रूप में हुई।

वीडियो में रोते हुए मोनिका ने ये कहा
मैं अपना जीवन खत्म कर रही हूं। इसका जिम्मेदार कोई और नहीं मैं खुद हूं। मैं अब जीना नहीं चाहती। मुझे माफ कर दो। सब खुश रहो, अच्छे से रहो। मेरी गलती हो तो माफ करना। सॉरी मां, सॉरी पापा, चंकी, धीरज मुझे माफ कर देना। मैं आपका जीवन खराब नहीं करना चाहती। मैं अब खुद का जीवन खत्म कर रही हूं। किसी की कोई गलती नहीं है। सब मेरा दोष है। जिंदगी में सब आगे बढ़ो। यशिका दीदी सॉरी। मैं अब जीना नहीं चाहती। जीजी तुम ध्यान रखना। मेरे सारे कपड़े, सामान सब कुछ तुम्हारा है।
शनिवार रात को आकर ठहरी थी होटल में
भंवरकुआ थाने के TI संतोष दूधी के मुताबिक मोनिका शनिवार रात को अग्रसेन चौराहे पर स्थित वाइन शॉप के ऊपर बने होटल वेनिस ब्लू में आकर ठहरी थी। होटल के पास वाली बिल्डिंग के लोगों ने होटल के कमरे की खिड़की से मोनिका को फांसी पर झूलता देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर युवती फंदे पर झूलती मिली। कमरे में काफी खून भी फैला हुआ था।

चार महीने पहले हुई थी मोनिका की शादी
मोनिका शनिवार सुबह अपने घर से कुछ देर में वापस आने के लिए कहकर निकली थी। जब वह नहीं लौटी तो परिवार ने रात में MIG थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मोनिका की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। उसके पति का नाम धीरज यादव है, जो शहर के चमेली देवी स्कूल में सिक्योरिटी इंचार्ज है।

पुलिस जांच में मोबाइल में मिला आखिरी वीडियो
शव मिलने के बाद जब पुलिस ने मृतका के मोबाइल की जांच की तो उसमें सुसाइड से पहले का आखिरी वीडियो मिला, जिसमें वो रोते हुए अपने परिवार के सदस्यों से माफी मांगती नजर आ रही है। हालांकि वीडियो में उसने सुसाइड करने की वजह को लेकर कुछ नहीं कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |