यूक्रेन-रूस तनाव:रूस ने लॉन्च की बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइलें

यूक्रेन-रूस तनाव:रूस ने लॉन्च की बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइलें
कीव। यूक्रेन से जंग की आशंकाओं के बीच रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ परमाणु अभ्यास शुरू कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आदेश दिया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सैन्य अभ्यास की पुष्टि कर दी है। इस पर अमेरिकी रक्षा प्रमुख लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूसी सैनिक तैयार हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग की आग धीरे-धीरे हो रही तेज

एक तरफ जहां दोनों देशों के नेता बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रूस समर्थक अलगाववादी गुट भी यूक्रेन में धमाके करने लगा है। युक्रेन की सेना का आरोपा है कि पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर के उत्तर में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। यूक्रेनी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में 66 मामलों के बाद सुबह पूर्वी यूक्रेन में रूसी समर्थक अलगाववादियों द्वारा 12 संघर्ष विराम उल्लंघन दर्ज किए हैं।

अलगाववादी लड़ाकों ने युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस समर्थक अलगाववादी नेता ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में रूस समर्थक अलगाववादी सरकार के प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने एक बयान जारी कर सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन की सेना उनके इलाके में बड़े पैमाने पर गोलाबारी कर रही है।

यूक्रेन में 20 ठिकानों पर रॉकेट दागे, एक सैनिक की मौत
वहीं, अलगाववादियों की गोलाबारी में एक यूक्रेनी सैनिक के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन की सेना ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों ने गोलाबारी की जिसमें एक सैनिक मारा गया है। सेना ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि अलगाववादियों ने 20 से अधिक बस्तियों पर गोलियां चलाईं और रॉकेट दागे।

इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में कथित रूस समर्थित अलगाववादियों ने एक कार को निशाना बनाया था। एक गैस पाइप लाइन को भी विस्फोट कर उड़ा दिया था। इन दोनों ब्लास्ट को रूस से युद्ध के ट्रेलर के रूप में देखा जा रहा है। यूक्रेन ने जहां हमले के लिए रूस को जिम्मेदार बताया है, तो वहीं रूस ने इसे यूक्रेन की साजिश करार दिया है।

यूक्रेन के पास रूसी लड़ाकू विमान तैनात
नई सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा से सटे अपने एक हवाई ठिकाने पर बड़े पैमाने पर लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया है। यहां सैनिकों और बख्तरबंद उपकरणों की तैनाती दिख रही है। इतना ही नहीं बेलारूस, क्रीमिया और पश्चिमी रूस की सीमा पर अभी भी सैन्य गतिविधियां जारी हैं।

इधर, यूक्रेन के लुहान्सक में शनिवार सुबह (यूक्रेन के समय के मुताबिक शुक्रवार रात) हुए एक हमले से गैस पाइप लाइन फट गई, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हमले के बाद यूक्रेन के इमरजेंसी विभाग ने लोगों को घरों में ही रहने को कहा है। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है।

रूस का आरोप- यूक्रेन ने रची साजिश
इधर, रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन अशांति फैलाने के लिए यह साजिश रच रहा है। रूसी समाचार एजेंसी रिया नवोस्टी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के अलगाववादियों के हमले में ही गैस पाइप लाइन को नुकसान पहुंचा है।

बाइडेन बोले- झूठ बोल रहा रूस
इधर, जो बाइडेन ने रूस पर झूठ बोलने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। अमेरिका ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति हमें साफ-साफ बताएं और वादा करें कि वो यूक्रेन पर हमला नहीं करेंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले दिनों बॉर्डर से सेना के वापस लौटाने की बात कही थी।

फॉल्स फ्लैग की रणनीति अपना रहा रूस
बॉर्डर पर विवाद के बीच यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में हो रहे हमले को रूस की फॉल्स फ्लैग रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। फॉल्स फ्लैग का मतलब होता है- कोई देश पहले अपने हिस्से में सुनियोजित हमला करे और फिर इसका आरोप दूसरे देश पर मढ़कर जवाबी कार्रवाई करे। अमेरिका ने रूस की इस रणनीति के बारे में पहले ही नाटो (NATO) को आगाह किया है।

एक दिन पहले स्कूल पर हमला हुआ था
गुरुवार को फेयरीटेल किंडरगार्टन में एक स्कूल के ऊपर गोले दागे गए। हमले के समय बच्चे स्कूल के अंदर थे। इस अटैक में तीन टीचर घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |