वैष्णोदेवी जाने वालों को सुविधा:इंडिगो एयरलाइंस शुरू कर रहा इंदौर से जम्मू की सीधी उड़ान

वैष्णोदेवी जाने वालों को सुविधा:इंडिगो एयरलाइंस शुरू कर रहा इंदौर से जम्मू की सीधी उड़ान
इंदौर। इंदौर से वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से जम्मू की सीधी उड़ान शुरू करने जा रहा है। यह उड़ान हफ्ते में चार दिन रहेगी। फ्लाइट शुरू होने से जम्मू और वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। संभावना जताई जा रही है कि फ्लाइट 28 मार्च से शुरू हो सकती है। जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू होगी। काफी वक्त से इस फ्लाइट के लिए डिमांड आ रही थी।

इंदौर से जम्मू की यह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन यानी सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। यह फ्लाइट सुबह 10.10 बजे इंदौर से रवाना होगी और दोपहर 12.10 बजे जम्मू पहुंचेगी। इसी प्रकार फ्लाइट जम्मू से दोपहर 12.40 बजे उड़ान भरेगी और 2.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर से जम्मू की सीधी उड़ान नहीं होने के कारण वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पहले दिल्ली और फिर वहां से जम्मू जाना पड़ता था। कई बार फ्लाइट की टिकट मिलने में भी दिक्कतें आती थी। इसके अलावा यात्री ट्रेन से जाते हैं। सीधी फ्लाइट शुरु होने से यात्रियों का समय भी बचेगा।

काफी वक्त से आ रही थी डिमांड
ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन के मुताबिक इंदौर से जम्मू की सीधी उड़ान के लिए काफी वक्त से डिमांड आ रही थी। यह फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि कोविड का असर कम होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या फिर से बढ़ेगी। क्योंकि कोविड की वजह से कई फ्लाइट पर असर देखने को मिला है। यात्रियों की संख्या में आई कमी के वजह से कई फ्लाइट निरस्त भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |