रोहित ने चहल को डांट लगाई:कैप्टन बोले- दांत मत दिखा

रोहित ने चहल को डांट लगाई:कैप्टन बोले- दांत मत दिखा
कोलकाता। भारत ने वेस्टइंडीज को पहला टी-20 मैच 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की ये लगातार 7वीं जीत रही।
रोहित ने लिए चहल के मजे
मैच के दौरान बहुत ही मजेदार वाकया देखने को मिला। दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी के दौरान रोहित शर्मा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को ट्रोल करते नजर आए। पारी के 15वें ओवर के दौरान चहल बॉलिंग कर रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर चहल ने कीरोन पोलार्ड को परेशान किया, लेकिन पोलार्ड ने एक रन चुराया और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर आ गए।
इसके बाद युजवेंद्र चहल हंसने लगे। चहल को हंसता देख पहली स्लिप में फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा ने उनके मजे लेते हुए कहा- दांत मत दिखा और बॉलिंग कर। भारतीय कप्तान की ये बात स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
चहल ने लिया 1 विकेट
मैच में युजवेंद्र चहल ने 34 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के ओपनर काइल मेयर्स (31) को LBW आउट किया। चहल टीम इंडिया के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं और अभी तक 51 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 65 विकेट ले चुके हैं।
टीम इंडिया को मिला था 158 रन का टारगेट
वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 157/7 का स्कोर बनाया था। निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। भारत की ओर से रवि बिश्नोई और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए।
टीम इंडिया के सामने 158 रन का टारगेट था, जिसको टीम ने 7 गेंद पहले 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। जीत में कैप्टन रोहित शर्मा (40) टॉप स्कोरर रहे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। भारतीय टीम की इस फॉर्मेट में ये लगातार 7वीं जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल में भोपाल की लैब असिस्टेंट ट्रेन से गिरी:भीड़ के कारण गेट पर बैठी थी     |     एमपी का सबसे बड़ा सीरियल किलर टेलर:34 लोगों का कत्ल किया     |     इंदौर के होटल में मिली नकली नोट की फैक्ट्री     |     टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा, गिरफ्तारी के बाद बताया सच     |     UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्‍ट जारी:शक्ति दुबे टॉपर     |     धनखड़ बोले- संसद ही सुप्रीम, उससे ऊपर कुछ नहीं:सांसद असली मालिक     |     जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 20 मौतों की आशंका     |     मोदी सऊदी अरब के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे:21 तोपों की सलामी दी गई     |     IPL में LSG vs DC:मुकेश कुमार को 1 ओवर में 2 विकेट     |     गुरुवार और एकादशी का 24 अप्रैल को     |