संत रविदास जयंती:प्रियंका गांधी बोलीं- इस बार राहुल भैया साथ आए, अच्छा लगा

संत रविदास जयंती:प्रियंका गांधी बोलीं- इस बार राहुल भैया साथ आए, अच्छा लगा
वाराणसी। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश देने वाले संत श्री गुरु रविदास की जयंती पर वाराणसी स्थित सीरगोवर्धनपुर में उनकी जन्मस्थली पर सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी भी सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। सभी नेताओं ने दर्शन करके मत्था टेका और लंगर छका। इसके अलावा, आप सांसद संजय सिंह भी पहुंचे।
राहुल ने लंगर में प्रसाद बांटा
राहुल-प्रियंका सुबह दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। फिर सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। वहां सबसे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा की। उसके बाद अमृतवाणी सुनी। दोनों ने लंगर भी छका। राहुल ने कुछ देर सेवा की। लंगर में प्रसाद भी बांटा।
वहीं, प्रियंका ने कहा कि मैं हर साल यहां आती हूं। इस साल और भी अच्छा लगा। क्योंकि मेरे साथ भैया भी आए हैं। हम यहां श्रद्धा के लिए आए हैं। सभी को शुभकामनाएं…! राहुल ने संत गुरु रविदास को नमन करते हुए ट्वीट किया- जाति-जाति में जाति हैं जो केतन के पात, रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |