राजस्व निरीक्षक 10 हजार रुपए की घूस लेते धराया

राजस्व निरीक्षक 10 हजार रुपए की घूस लेते धराया
भोपाल। भोपाल लोकायुक्त ने राजस्व निरीक्षक जहांगीराबाद मिश्रीलाल अग्रवाल को 10 हजार रुपए की घूस लेते हुए पकड़ा है। बताया गया कि मिश्रीलाल प्लॉट की एनओसी देने के लिए रुपए मांगे थे।जांच एजेंसी ने उसे कलेक्ट्रेट के सामने चाय की दुकान में दबोचा है। घटना के बाद से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।

लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि बोईपुर भोपाल में रहने वाले संदीप बाथम निजी काम करते हैं। उनके भाई का प्लॉट है। इसके निर्माण के लिए एनओसी लेनी थी। उन्होंने राजस्व निरीक्षक मिश्रीलाल अग्रवाल के पास आवेदन दिया था। इस पर मिश्रीलाल ने कहा कि एनओसी के लिए 10 हजार रुपए घूस देना होगा। संदीप ने रिश्वत में रियायत मांगी, लेकिन मिश्रीलाल अड़े रहे। इसकी शिकायत संदीप ने लोकायुक्त से कर दी। जांच में संदीप की शिकायत सही पाई गई।

मंगलवार को संदीप बाथम उसे रिश्वत देने के लिए राजी हो गए। इस पर उसने संदीप को कलेक्ट्रेट के सामने चाय की दुकान पर पैसे लेकर बुलाया। जैसे ही, संदीप ने मिश्रीलाल को 10 हजार रुपए दिए, तभी लोकायुक्त इंस्पेक्टर मयूरी गौर की टीम ने दबोच लिया।

जेब में रखा था एनओसी
निरीक्षक मयूरी गौर ने बताया कि मिश्रीलाल को भरोसा था कि संदीप उसे घूस देगा। यही वजह रही कि उसने उसके प्लाॅट की एनओसी बना रखी थी। रिश्वत लेने के बाद वह एनओसी देता, इससे पहले टीम ने ट्रैप कर लिया। टीम मिश्रीलाल के बैंक खातों, संपत्ति की जांच भी करेगी। इधर, राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी एक्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |