कोहली की फॉर्म के सवाल पर भड़के रोहित:बोले- मीडिया ही शुरू करती है चर्चा

कोहली की फॉर्म के सवाल पर भड़के रोहित:बोले- मीडिया ही शुरू करती है चर्चा
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली की फॉर्म को लेकर सवाल पूछने पर नाराज हो गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने विराट कोहली का बचाव किया।
पूर्व कप्तान कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे, जब रोहित से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ये सब बातें मीडिया से ही शुरू होती हैं। अगर कुछ समय के लिए मीडिया शांत रहेगी, तो सब सही हो जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज 16 फरवरी से कोलकाता में शुरू हो रही है।
बता दें कि वेस्टइंडीज सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर दोनों के बीच कप्तानी को लेकर अनबन की खबर आई थी, टेस्ट सीरीज के बाद कोहली ने कप्तानी भी छोड़ दी थी।

कप्तान बोले- कोहली पर कोई दबाव नहीं है
रोहित ने आगे कहा कि अगर विराट को लेकर होने वाली चर्चा आप बंद कर देंगे तो सब सही हो जाएगा। कोहली पर कोई दबाव नहीं है और वह जल्द ही अच्छा करेंगे। रोहित से प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट के बारे में बार-बार सवाल किया जा रहा था। इससे भारतीय कप्तान खुश नहीं दिखे।
हार्दिक को लेकर भी बोले रोहित
टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा, ‘हमारा बहुत व्यस्त कार्यक्रम है और खिलाड़ियों को चोट लगना तय है। यह महत्वपूर्ण है कि हम उन खिलाड़ियों को मौका दें, जो चोटिल खिलाड़ियों की जगह अच्छा प्रदर्शन कर सकें। हार्दिक पंड्या एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, वह कमाल के ऑलराउंडर हैं। हमने इस पर चर्चा नहीं की है कि क्या वह केवल एक बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं या नहीं। वह जब उपलब्ध हो जाएंगे तो इस बारे में बात होगी।
रोहित ने कहा, टीम का दरवाजा सभी के लिए खुला है। हम जल्दी-जल्दी निर्णय नहीं लेते हैं। हम सही टीम के साथ हर मैच में उतरना चाहते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होना है और वहां आपको अलग-अलग तरह की परिस्थितियां मिलेंगीं। हमे हर तरह के खिलाड़ी की जरूरत होगी। यही कारण है कि हम उसी के हिसाब से तैयारी करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमारा हर पक्ष मजबूत हो।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (उप-कप्तान), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड, दीपक हुड्डा और कुलदीप यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |