इंदौर में मिल रहे कई वैरायटी के फूल

इंदौर में मिल रहे कई वैरायटी के फूल
इंदौर। वेलेंटाइन डे पर इस बार फूलों के साथ व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। तीसरी लहर की पाबंदियां हटने के बाद अब व्यापार पटरी पर आ रहा है। शहर में उपलब्ध फूलों की वैरायटी की बात करें तो लिलियम, कारनेशियन, हाई ब्रीड शेवंती, ग्लेड्स, रंजनीगंधा, डिस बर्ड्स से लेकर कई रंगों के गुलाब की किस्में बाजारों में उपलब्ध है। मंडी में फूलों की बिक्री वैलेंटाइन डे पर आम दिनों की तुलना में 5 गुना बढ़ गई है। शहर में वर्तमान में शादियों का भी सीजन है और वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेशन के चलते अच्छे व्यापार की उम्मीद है।


विभिन्न किस्मों के फूलों की कीमत
लिलियम – वर्तमान में बेंगलुरु ,हरियाणा और दिल्ली से आने वाला यह फूल इंदौर में 200 रुपए का मिलता है। शादियों में डेकोरेशन के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है । इस फूल की देश और विदेश में काफी डिमांड है। यह फूल अमीर वर्ग के ड्राइंग रूम व पांच सितारा होटलों में सजावट का हिस्सा बनता है। ऐसे में किसानों को लिलियम की एक एक डंडी की कीमत 50 रुपए तक है।
कारनेशन – यह भी शहर में बेंगलुरु, हरियाणा से आयात होता है। इस की कीमत 50 रुपए प्रति फूल है। कारनेशन का फूल बहुत सुन्दर और आकर्षक होता है। इस फूल की प्रजाति में सबसे ज्यादा सफेद रंग का होता है। यह फूल सफेद रंग के अलावा भी कई रंगो में खिलते हैं। यह एक बहुत ही विचित्र प्रजाति का फूल है, इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।
गुलाब के विभिन्न रंगों के फूल
हाई ब्रीड शेवंती — यह भारत में मिलने वाले शेवंती से कुछ अलग-अलग तरह का फूल है। इसकी इंदौर में बेंगलुरु से सड़क मार्ग से रोजना एक खेप आती है। इसका दाम 100 रुपए की एक कली है।
जिप्सोफिला– यह अधिकतर दुल्हन को सजाने के उपयोग में आता है। यह एशिया में उत्पन्न होने वाले कुछ बारहमासी पौधों में से है। इसका फूल आमतौर पर वसंत में आता है और लंबे समय तक रहता है। इसकी कीमत 100 रुपए से शुरू होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |