तीसरी पत्नी से भी दूर हुए इमरान:बीबी घर छोड़कर लाहौर पहुंचीं

तीसरी पत्नी से भी दूर हुए इमरान:बीबी घर छोड़कर लाहौर पहुंचीं
इस्लमाबाद। सियासत में गंभीर मुश्किलों से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरन खान को घर में भी सुकून हासिल नहीं हो पा रहा। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान और उनकी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के के बीच झगड़ा हो गया है। बुशरा इस्लामाबाद की वादियों में बने इमरान के आलीशान घर ‘बनी गाला’ को छोड़कर लाहौर चली गईं हैं। यहां वो अपनी दोस्त सानिया शाह के साथ रह रही हैं। दूसरी तरफ, बुशरा के घर छोड़ने के बाद इमरान ने बनी गाला का तमाम पर्सनल स्टाफ जैसा माली, कुक और ड्राइवर भी बदल दिए हैं।

इमरान की पहली पत्नी का नाम जेमिमा गोल्डस्मिथ था। वो ब्रिटिश नागरिक थीं। उनके दो बेटे हैं। इमरान की दूसरी शादी BBC की जर्नलिस्ट रेहम खान से हुई थी और यह महज 8 महीने में टूट गई थी। तीसरी पत्नी बुशरा हैं। बुशरा के पहली शादी से पांच बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।
घर में ‘नो कॉन्फिडेंस’
गुरुवार को विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDM) के नेता मौलाना फजल-उर-रहमान ने मीडिया से कहा था- इमरान खान नियाजी ने मुल्क का बेड़ागर्क कर दिया है। हम बहुत जल्द इस सरकार के खिलाफ पार्लियामेंट में अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहे हैं। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 20 से ज्यादा सांसद हमारे साथ हैं।
इमरान विपक्ष से वैसे ही परेशान थे। अब उनकी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी भी घर छोड़कर चली गई हैं। पाकिस्तान के कई सीनियर जर्नलिस्ट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस खबर की पुष्टि की है। इमरान की पार्टी के सांसद आमिर मलिक ने नवंबर में इशारा किया था कि बनी गाला में बवाल चल रहा है और खान परेशान हैं।
बुशरा-इमरान का झगड़ा क्यों
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुआ था। तब खबर थी कि बु्शरा बीबी के पूर्व पति खावर मनेका बुशरा के रसूख का इस्तेमाल करते हुए पंजाब प्रांत में करोड़ों रुपए के ठेके खुद ले रहे हैं और अपने परिवार को दिला रहे हैं। इसकी शिकायत पंजाब प्रांत के अफसरों ने मुख्यमंत्री उस्मान बजदार से की थी। बजदार ने यह बात इमरान को बताई और तभी से दोनों के रिश्तों में तनाव आने लगा। फौज ने भी कुछ मामलों की जानकारी इमरान को दी थी।
यह मामला हद से आगे तब बढ़ा जब 5 जनवरी को बुशरा की सबसे करीबी दोस्त फराह आजमी के पति की सरकारी विभागों में सांठगांठ उजागर हुई और करोड़ों का घोटाला सामने आया। मीडिया में इसे दबा दिया गया।
दबाव में क्यों इमरान
अक्टूबर-नवंबर में जब बुशरा के पूर्व पति, परिवार और उनकी दोस्त फराह आजमी से जुड़े मामले सामने आए तो इन खबरों को मेन स्ट्रीम मीडिया ने दबा दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इनका खूब जिक्र हुआ। बात तब और बढ़ गई जब इमरान की पार्टी के गढ़ खैबर-पख्तूनख्वा में हुए लोकल बॉडी इलेक्शन में उनकी करारी हार हुई। पार्टी में ही विरोध की आवाजें उठने लगीं। अब विपक्ष संसद में इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है और घर में भी भरोसा टूट चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |