अब तक 190 खिलाड़ी बिके,; अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में मुंबई ने खरीदा
नई दिल्ली। IPL 2022 के मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन बेंगलुरु में जारी है। बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 190 खिलाड़ियों को खरीदा है। दूसरे दिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन 10 से ज्यादा करोड़ में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। उनको खरीदने के लिए पंजाब और हैदराबाद के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली। आखिरी राउंड की नीलामी ह्यूज एडमीड्स कर रहे हैं।
डेविड मिलर को 3 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। मिलर के ऊपर राजस्थान और गुजरात ने बोली लगाई थी। पहले राउंड में अफ्रीकी बल्लेबाज अनसोल्ड रहा था।
सैम बिलिंग्स को बेस प्राइस 2 करोड़ पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
ऋद्धिमान साहा को 1.90 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था।
AUS के मैथ्यू वेड को गुजरात ने 2.40 करोड़ में खरीदा। वेड का ये पहला IPL सीजन होगा।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले क्रिस जॉर्डन को 3.60 करोड़ में CSK ने खरीदा।
एलेक्स हेल्स को कोलकाता ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर खरीदा।
एविन लुइस को लखनऊ ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ पर खरीदा।
50 लाख के बेस प्राइस वाले करुण नायर को 1.40 करोड़ में RR ने खरीदा।
ग्लेन फिलिप्स को उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर SRH ने खरीदा।
अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में मुंबई ने खरीदा। IPL 2021 में उनको इसी टीम से 20 लाख मिलते थे।
ऑक्शन के दूसरे दिन कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने जीताने वाले एरोन फिंच, इंग्लैंड के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान ओएन मॉर्गन दोनों को कोई खरीदार नहीं मिला और वो अनसोल्ड रहे। चेतेश्वर पुजारा को भी कोई खरीदार नहीं मिला।