गोलियों के बीच दूल्हे की एंट्री: पुलिस बोली- पहचान कर मामला दर्ज करेंगे

गोलियों के बीच दूल्हे की एंट्री: पुलिस बोली- पहचान कर मामला दर्ज करेंगे
ग्वालियर। शादियों में हर्ष फायरिंग के दौरान कई बार हादसे हो जाते हैं। बावजूद इसके लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। ग्वालियर में भी एक शादी में हर्ष फायरिंग की गई। दूल्हे के दोस्त लगातार हवाई फायरिंग करते हुए दूल्हे को मंडप तक लाए। जिसका वीडियो सामने आया है। ये वीडियो उपनगर मुरार का बताया जा रहा है।

महिलाएं-बच्चों के बीच फायरिंग करते रहे

वीडियो एक शादी समारोह का है। इसमें कुछ लोग हवाई फायरिंग करते हुए दूल्हे को मंडप तक ले जा रहे हैं। ये लाेग दूल्हे के दोस्त बताए जा रहे हैं। शादी में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है। क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर दी है। ASP राजेश दंडोतिया ने मुरार थाना पुलिस को मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुरार के खेरिया गांव स्थित मैरिज गार्डन में थी शादी

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये शादी उपनगर मुरार के खेरिया गांव में स्थित मैरिज गार्डन में हुई। पुलिस ने मैरिज गार्डन के CCTV फुटेज निकलवाए हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो शुक्रवार का है। जिसमें दिख रहा है कि दूल्हे के दोनों ओर चल रहे युवा फायरिंग कर रहे हैं। उनकी बंदूक का निशाना कभी नीचे की ओर, तो कभी आसमान की ओर रहा। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     22 APRIL 2025     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |