IPL 2022 :अब तक 57 प्लेयर्स नीलाम; अनकैप्ड पर धन वर्षा
बेंगलुरु। IPL 2022 का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में जारी है। बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 57 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे हैं, जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। उन पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई और गुजरात के बीच 10 मिनट तक लंबी होड़ चली।
ईशान इस नीलामी के साथ आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। इससे पहले युवराज को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। ईशान ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है।
चौंकाने वाले नाम रहे राहुल त्रिपाठी। अनकैप्ड राहुल को 8.50 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। उनकी बेस प्राइस 40 लाख थी। 40 लाख बेस प्राइस वाले शाहरुख खान और राहुल तेवतिया 9-9 करोड़ में बिके।