BJP का समर्पण निधि संग्रह अभियान:इंदौर को 15 करोड़ का टारगेट

BJP का समर्पण निधि संग्रह अभियान:इंदौर को 15 करोड़ का टारगेट
इंदौर। 11 फरवरी को भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरुआत की। पूर्व में इस अभियान को आजीवन सहयोग निधि अभियान दिया गया था। लेकिन अब इस वर्ष से समर्पण निधि संग्रह अभियान नाम दिया गया है। अहम यह कि इस बार प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नगर भाजपा की इकाई को 10 करोड़ रुपए व जिला (ग्रामीण) को 5 करोड़ की राशि जुटाने का टारगेट दिया है। पिछली बार शहर को 5 करोड़ रुपए का और ग्रामीण को 75 लाख रुपए का टारगेट दिया गया था। तब शहर से ढ़ाई करोड़ रुपए और ग्रामीण से 80 लाख रुपए की समर्पण राशि जमा हुई थी। आज पहले दिन राऊ विधानसभा से 11 लाख रुपए की समर्पण राशि दी गई। वहीं देर शाम तक ग्रामीण से 21 लाख रुपए की राशि समर्पित की गई। समर्पण राशि कैश व चेक मोड से ली जा रही है।

इंदौर में सुबह सुखलिया तथा भंवरकुआ चौराहा स्थित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला,राजेंद्र राठौर, गणेश गोयल, मुन्नालाल यादव, हरिनारायण यादव, वीरेंद्र व्यास उपस्थित थे। भंवरकुआ चौराहा पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कृष्ण मुरारी मोघे, मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया,मालिनी गौड़,सुदर्शन गुप्ता,कमल बाघेला उपस्थित रहे।

पार्टी से जुड़े व्यापारियों और उद्योगपतियों सहित प्रत्येक कार्यकर्ता से उम्मीद

शहर के लिए तय 10 करोड़ रुपए के टारगेट को लेकर गुरुवार को भी अलग-अलग बैठकें हुई थीं। इसमें विधायकों, पूर्व पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर टारगेट पूरा करने के लिए कहा गया है। पिछले साल यह टारगेट 5 करोड़ रुपए था। चूंकि दो साल कोरोना काल रहा ऐसे में 10 करोड़ रु. की राशि जुटाना चुनौतीपूर्ण है। पार्टी से जुड़े व्यापारियों, उद्योगपतियों व प्रत्येक कार्यकर्ता से भी राशि मिलने की उम्मीद है।

2022 को कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मना रही भाजपा

मामले में प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाते हुए पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने जिम्मेदारी ली है। समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र क्र. 1, 3, 4, 5 व राऊ की बैठक संपन्न हुई। अभियान का संयोजक निरंजन सिंह चौहान (गुडडू), मुन्नालाल यादव, जवाहर मंगवानी, रामदास गर्ग, प्रणव मंडल और मोहित वर्मा को बनाया गया है। अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि पार्टी इस वर्ष को श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। कार्यकर्ताओं ने बूथ विस्तारक योजना में भी बहुत अच्छा काम किया है। उसी कड़ी में समर्पण निधि अभियान के तहत इंदौर महानगर के सभी बूथों पर निधि एकत्रित करने का कार्य किया जाएगा। एकत्रित राशि प्रदेश संगठन को जमा कराई जाएगी। इसी राशि द्वारा भाजपा संगठन के सालभर चलने वाले कार्यक्रमों के खर्चों का भुगतान किया जाता है। यह अभियान हर साल 11 फरवरी समर्पण दिवस के दिन से प्रारंभ होता है।
दो दिन पहले प्रभारी मंत्री ने ली थी कोर ग्रुप की बैठक

इसके पूर्व दो दिन पहले प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक ली थी। जिसमें कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, नगर प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, निरंजनसिंह चौहान, चिन्टू वर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |