मुकेश खन्ना ने की फिल्म ‘शक्तिमान’ की अनाउंसमेंट, अब जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखेगा देसी सुपर हीरो

मुकेश खन्ना ने की फिल्म ‘शक्तिमान’ की अनाउंसमेंट, अब जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखेगा देसी सुपर हीरो

‘सोनी पिक्चर्स’ ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शक्तिमान’ की अनाउंसमेंट की है। इस बात की जानकारी ट्रे़ड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर कर दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 90 के दशक के पॉपुलर टीवी शो ‘शक्तिमान’ के आइकॉनिक किरदार को जल्द ही बड़े पर्दे पर भी लेकर आया जाएगा। इसके लिए ‘सोनी पिक्चर्स’ ने फिल्म एडेप्टेशन राइट्स हासिल कर लिए हैं। एक्टर मुकेश खन्ना और सोनी पिक्चर्स साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

वहीं सवाल ये है कि बड़े पर्दे पर ‘शक्तिमान’ का किरदार कौन सा एक्टर प्ले करेगा? इस बात का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। लेकिन यह जरूर बताया गया है कि कोई बड़ा सुपरस्टार यह रोल करने वाला है। इसके अलावा फिल्म के डायेक्शन की जिम्मेदारी भी किसी बड़े डायरेक्टर को ही दी जाएगी। ‘शक्तिमान’ टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक रहा है। इस शो में मुकेश खन्ना ने देसी सुपर हीरो ‘शक्तिमान’ का किरदार निभाया था, जो बच्चों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |