स्टोरकीपर के घर पर छापा, 45 लाख कैश मिले:सीहोर में EOW ने की कार्रवाई

स्टोरकीपर के घर पर छापा, 45 लाख कैश मिले:सीहोर में EOW ने की कार्रवाई
सीहोर। शहर की पाश काॅलोनी दांगी स्टेट में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के स्टोर कीपर केबी वर्मा के घर मंगलवार काे आर्थिक अपराध इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो EOW ने दबिश दी। एक टीम घर पर कार्रवाई में जुटी है। सूत्र बताते हैं कि रेड आय से अधिक संपत्ति को लेकर डाली गई है। EOW के एसपी राजेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने दोनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई है। दबिश में करीब 45 लाख रुपए नकदी और 9 लाख रुपए के आभूषण मिले हैं। 22 लाख खाते में मिले है। 23 एलआईसी की पॉलिसियां और जमीन के दस्तावेज भी मिले है। स्टोर कीपर के पद पर पदस्थ लिपिक को 30 से 35 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलता है।

सीहोर में स्वास्थ्य विभाग में रह चुके स्टोर कीपर केबी वर्मा अभी बैतूल में पदस्थ हैं। दोपहर में EOW की टीम दांगी स्टेट में उनके घर पहुंची। सूत्रों की माने तो टीम को घर से करीब 45 लाख रुपए नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण और कुछ पॉलिसियां मिली हैं। बता दें कि वर्मा सीहोर स्वास्थ्य विभाग में स्टोर कीपर के पद पर लंबे समय तक पदस्थ रहे। बताया जा रहा है कि दोनों जगह पर टीम कार्रवाई कर रही है।

बैतूल में परचेसिंग देख रहे थे वर्मा
बैतूल में भी सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ स्टोर कीपर कृष्ण वल्लभ वर्मा के आवास पर ईओडब्ल्यू की दबिश से बैतूल स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मंगलवार सुबह भोपाल से टीम बैतूल पहुंची थी। यहां वर्मा के घर से उन्हें कुछ नकदी मिली। जांच के बाद टीम वर्मा को लेकर सीहोर रवाना हो गई। सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि सीहोर के किसी मामले में शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू द्वारा स्टोर कीपर वर्मा के आवास पर कार्रवाई की गई है।

उन्हें ईओडब्ल्यूडी की टीम साथ लेकर गई है। अभी तक उन्हें भी अधिकृत रूप से कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन ईओडब्ल्यू की टीम पर उनके आवास पर छापा मारने और उन्हें ले जाने की सूचना मिली है। वर्मा सीएमएचओ कार्यालय के स्टोर में तैनात थे। उन्हें जिला अस्पताल के स्टोर का प्रभार दिया गया था। लेकिन फिलहाल वे विभागीय परचेसिंग (खरीद) का कार्य देख रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |