MP में सर्दी से राहत:; रात में हल्की ठंडक बरकरार

MP में सर्दी से राहत:; रात में हल्की ठंडक बरकरार
मध्यप्रदेश। मप्र में ठंड की तेवर नम पड़ गए है। पिछले कुछ दिनों से कंपकंपाने वाली ठंड से राहत मिली है। प्रदेश में रात के बाद दिन का पारा भी उछल गया है। पचमढ़ी को छोड़कर भोपाल-इंदौर समेत पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। कई इलाकों में दिन का पारा सामान्य से 2 डिग्री तक ज्यादा हो गया है। लेकिन, तेज हवाओं के कारण रात में अभी भी ठंड बनी हुई है। भोपाल में अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इंदौर में अभी दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री कम है। यहां पर 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर और जबलपुर में भी दिन का पारा सामान्य से ज्यादा चला गया है। पचमढ़ी को छोड़कर प्रदेश भर में दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।
दो दिन तापमान ऐसे ही बढ़ेगा
मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि प्रदेशभर में दिन के बाद रात का पारा भी चढ़ गया है। हालांकि अब भी हल्की ठंड बनी हुई है। सर्द हवाओं के कारण रात में ठंड का अहसास बना हुआ है। अभी दो दिन तक इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। उसके बाद एक फिर तापमान में गिरावट आएगी।
कल से एक और सिस्टम तैयार हो रहा
पाकिस्तान से 8 जनवरी से हवाएं आना शुरू हो जाएंगी। इससे अगले 48 घंटे तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवाओं के जाने के बाद एक बार फिर तापमान नीचे आएगा। इससे दिन और रात में ठंड जोर पकड़ेगी। पीके साहा ने बताया कि पूरे फरवरी में इसी तरह तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। इससे ठंड का अहसास बना रहेगा।
इंदौर में हल्का कोहरा रहा
इंदौर में रात का पारा करीब डेढ़ डिग्री ऊपर चढ़ गया। सुबह के समय हल्का कोहरा भी रहा। इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, नरसिंहपुर और टीकमगढ़ में रात का पारा सामान्य से कुछ ज्यादा रहा। प्रदेश के शेष इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। खजुराहो और रतलाम समेत कई इलाकों में तापमान 3 डिग्री से ऊपर चढ़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |