लता जी के पैर छूकर शाहरुख ने दी श्रद्धांजलि, पढ़ी दुआ

लता जी के पैर छूकर शाहरुख ने दी श्रद्धांजलि, पढ़ी दुआ
स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने रविवार सुबह 8 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 92 साल की लता मंगेशकर को 29 दिन पहले 8 जनवरी को कोरोना और निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता जी की पार्थिव देह दोपहर करीब 1.10 बजे उनके घर ‘प्रभु कुंज’ पहुंची थी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके घर से तिरंगे में लपेटकर सेना के ट्रक में रख कर शिवाजी पार्क लाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार शाम 7 बजकर 16 मिनट पर किया गया।

शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, आमिर खान, रणबीर कपूर, शंकर महादेवन, संजय लीला भंसाली, जावेद अख्तर, श्रद्धा कपूर समेत कई हस्तियां भी उनके अंतिम दर्शन के लिए शिवाजी पार्क में मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिवाजी पार्क उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। शिवाजी पार्क में लोग रोते हुए लता जी के गीत गुनगुनाते रहे।

लता जी के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा और देशभर में झंडा आधा झुका भी रहेगा। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, जावेद अख्तर समेत कई हस्तियां उनके घर भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |