दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज
दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दी है। शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 11 फरवरी 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

लव, लाइफ और च्वॉइस: दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने फिल्म का ट्रेलर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “लव, लाइफ और च्वॉइस… यह सब अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए।” सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी फिल्म का ट्रेलर शेयर कर लिखा, “तुफानी लहर के गुजर जाने के बाद, हम सभी को हमारी पसंद ही परिभाषित करती है। ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, फिल्म वर्ल्ड प्रीमियर 11 फरवरी को होगा।”

कॉम्प्लेक्स मॉडर्न रिलेशनशिप्स की गहराई दिखाएगी फिल्म
रोमांटिक ड्रामा जॉनर की इस फिल्म में दीपिका-सिद्धांत के अलावा अनन्या पांडे, धैर्य करवा, रजत कपूर और नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में नजर आएंगे। ‘गहराइयां’ की कहानी एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जो कॉम्प्लेक्स मॉडर्न रिलेशनशिप्स की गहराई, एडल्टिंग, लेटिंग गो और किसी के ‘लाइफ पाथ’ पर कंट्रोल करना इन सब बातों के इर्द-गिर्द घूमती है।

इस फिल्म को करन जौहर ने को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म का टीजर 20 दिसंबर को रिलीज किया गया था। इसी के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |