ICC टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान:रोहित समेत 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

ICC टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान:रोहित समेत 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह
ICC ने साल 2021 के लिए टेस्ट की बेस्ट प्लेइंग- XI का ऐलान कर दिया है। ICC की टेस्ट टीम में भारत के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें ओपनर रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑलराउंडर आर अश्विन के नाम शामिल हैं। ICC ने न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को टीम का कप्तान नियुक्त किया है।
इससे पहले टी-20 और वनडे की टीम ऑफ द ईयर में किसी भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली थी। लिस्ट में भारत के 3 खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान के 3, न्यूजीलैंड के 2, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है।
भारतीयों का रहा दबदबा
पिछले साल टेस्ट फॉर्मेट में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और आर अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया। हिटमैन के बल्ले से जहां 21 पारियों में 906 रन देखने को मिले, तो पंत ने भी 12 मुकाबलों में 39.36 की औसत के साथ कुल 748 रन बनाए। अश्विन ने भी गेंद और बल्ले से खूब कमाल दिखाया। उन्होंने 9 टेस्ट मैचों में 355 रन बनाने के अलावा सबसे ज्यादा 54 विकेट चटकाए।
विलियमसन को मिली कप्तानी
ICC ने कीवी कप्तान केन विलियमसन को टीम का कप्तान बनाया है। 2021 में केन की कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी अच्छा खेल दिखाया। विलियमसन ने चार टेस्ट मैचों में 46.03 की औसत के साथ 395 रन बनाए। सात पारियों में उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी देखने को मिला।
2021 में टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन और शतक लगाने वाले जो रूट को भी टीम में जगह मिली है। रूट ने 15 मैचों में 61 की औसत से 1708 रन बनाए और 6 शतक लगाने में सफल रहे। श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने जिनके बल्ले से 906 रन देखने को मिले, उनको भी टीम में चुना गया है। अश्विन के अलावा सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे पायदान पर आने वाले शाहीन शाह अफरीदी (47) और हसन अली (41) को भी टीम में शामिल किया गया है।
ICC की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर
दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका), रोहित शर्मा (भारत), केन विलियमसन (कप्तान, न्यूजीलैंड), मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया), जो रूट (इंग्लैंड), फवाद आलम (पाकिस्तान), ऋषभ पंत (भारत), रविचंद्रन अश्विन (भारत), काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड), शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान), हसन अली (पाकिस्तान)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |