इंदौर में व्यापारी के घर के अंदर जाते ही बदमाश ले उड़ा मूर्ति ओर जेवर

इंदौर में व्यापारी के घर के अंदर जाते ही बदमाश ले उड़ा मूर्ति ओर जेवर
इंदौर। बेटमा में एक सुनार को दुकान से उठकर घर में जाना भारी पड़ गया। यहां बाइक से आए बदमाश ने दुकान के अंदर सेंध लगा दी। ज्वेलर्स की पत्नी ने बदमाशों को देखा ओर चेतावनी दी, लेकिन वह भाग गए। मामले में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी धार इलाके के बताए जा रहे है। पुलिस के मुताबिक त्रिवेणी चौराहे पर अशोक सोनी की दुकान है। यहां से बदमाशों ने चांदी की मूर्ति और जेवर से भरा एक बॉक्स चुरा लिया। अशोक सोनी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर के बाहर दुकान खोल रखी है। निजी काम आने के चलते वह उठकर अंदर गए थे। इस दौरान पत्नी आशा को खटपट की आवाज सुनाई थी। जिसमें वह दुकान में आई तो यहां बदमाश कांउटर के यहां हाथ डालते दिखा। आशा ने उसे आवाज दी। इस दौरान वह बाहर बाइक पर खड़े अन्य साथी के साथ भाग खड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक अशोक के यहां लगे कैमरों में एक बदमाश दिखा है। वहीं मार्केट के कैमरे चेक करने पर बदमाश एक कॉलोनी के रास्ते सागौर तरफ भागे है। फिलहाल बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के थाने ओर जिलों में आरोपियों के फुटेज भेजे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     24 MAY 2025     |     इमरान के सांसद ने सिंधु जल संकट को वाटर-बम बताया     |     RCB Vs SRH; बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी     |     27 मई को शनि जयंती:ज्येष्ठ अमावस्या पर करें शनिदेव और बरगद-पीपल की विशेष पूजा     |     23 MAY 2025     |     एक ही परिवार के तीन लोगों को फूड प्वाइजनिंग     |     25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज     |     बारात में युवती से छेड़छाड़:बहन ने टोका तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी     |     सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार     |     विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं     |