बैतूल में लोटांगन यात्रा:देश में सुख समृद्धि के लिए 20KM लुढ़क-लुढ़ककर यात्रा कर रहा युवक

बैतूल में लोटांगन यात्रा:देश में सुख समृद्धि के लिए 20KM लुढ़क-लुढ़ककर यात्रा कर रहा युवक
बैतूल। देश में सुख, समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य की कामना हर कोई करता है। इसके लिए जतन भी किए जाते हैं। मनौतियां भी होती है। लेकिन कई लोग अनोखी मनौतियां मानकर सबको अचरज में डाल देते हैं। ऐसा ही नजारा बैतूल के मुलताई इलाके में नजर आ रहा है। यहां एक शख्स ने देश में सुख समृद्धि के लिए 20 किमी लंबी लोटांगण यात्रा शुरू की है। उन्हें सड़क पर लोटकर, लुढ़ककर रास्ता तय करते जो देखता है, हैरान रह जाता है।

ताप्ती से शुरू होकर ताप्ती पर खत्म होगी
मुलताई से 20 किमी दूर स्थित डिवटिया गांव के ताप्ती मंदिर से मंगलवार को शिवजी मर्सकोले ने लोटांगन यात्रा शुरू की है। जिसका समापन मुलताई स्थित ताप्ती के उद्गम प्रमुख ताप्ती मैया के मंदिर में होगा। यात्रा के साथ पैदल चल रहे डिवटिया के उप सरपंच विशालसिंह ठाकुर ने बताया कि भगत शिवजी की लोटन करते हुए ताप्ती उद्गम पहुंचने की कामना पिछले 15 साल से कर रहे थे।

संयोग से इस साल जनवरी-फरवरी में उन्होंने ताप्ती परिक्रमा पदयात्रा भी पूर्ण की थी। यात्रा का शुभारंभ मुलताई से पहुंचे राजू पाटनकर ने शिवजी मर्सकोले को तिलक कर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर पदयात्री डॉ. आर पी बोडख़े, सुनील वानखेड़े, चैतराम बनखेड़े, मोरेश्वर अड़लक, विजय देशमुख, सोनतलाई से धर्मराज पन्द्राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

ढाई किमी रोज कर रहे यात्रा
यात्रा के पहले दिन शिवजी ने डिवटिया से ढाई किमी की यात्रा की है। उनका लक्ष्य 20 नवबंर तक मुलताई स्तिथ ताप्ती उद्गम पहुंचना है। उनके साथी विशाल के मुताबिक इस दौरान मितली, उल्टी चक्कर जैसी समस्या भी होती है। लेकिन उसे दरकिनार कर यह यात्रा चल रही है। जिसका उद्देश्य सुख समृद्धि और ताप्ती का यश बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     दो नकबजनी के मामलों में खुलासा:18 साल का आरोपी गिरफ्तार     |     खुद को गौरवी संस्था का वकील बताता था आरोपी     |     एमपी में 15-16 जून तक आएगा मानसून:मंडला में 9 घंटे में 2 इंच बारिश     |     फोटोशूट के लिए निकली मॉडल हुई लापता:8 दिन बाद जंगल में दफन मिली सड़ती हुई लाश     |     PM बोले- हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा     |     देश में कोरोना के अबतक 350 एक्टिव मरीज     |     यूनुस बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार बने रहेंगे     |     IPL में PBKS vs DC:पंजाब ने 4 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण और मयासुर के प्रसंग की सीख:बिना किसी स्वार्थ के करें दूसरों की मदद, भविष्य को ध्यान में रखकर लेना चाहिए निर्णय     |     24 MAY 2025     |