कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार की अंतिम विदाई; सदमें से 3 लोगों की मौत

कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार की अंतिम विदाई; सदमें से 3 लोगों की मौत
कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। पुनीत को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके तुरंत बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ही राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हालांकि, अभी उनकी बेटी वंदिता के अमेरिका से लौटने पर होगा। पावर स्टार पुनीत के निधन के सदमे से उनके डाईहार्ट फैन ने आत्महत्या कर ली और दो अन्य लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई
अप्रिय घटना रोकने लगाई 144 धारा
पुनीत राजकुमार के निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा चुके हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी विक्रम अस्पताल पहुंचे थे। एहतियात के तौर पर बेंगलुरु में दो रात के लिए शराब की बिक्री भी रोक दी गई है।
राजामौली और सूर्या ने रद्द किया इवेंट
कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन के कारण शनिवार को होने वाला सूर्या की फिल्म जय भीम ज्यूकबॉक्स लॉन्च और आरआरआर झलक रिलीज स्थगित कर दिया गया है। इतना ही नहीं उनके बड़े भाई शिव राजकुमार की फिल्म भजरंगी 2 शो भी पूरे कर्नाटक में रद्द कर दिए गए हैं।
अधूरी रह गईं ये फिल्में
पुनीत फिलहाल चेतन कुमार द्वारा निर्देशित जेम्स की शूटिंग कर रहे थे। एक पूर्ण एक्शन एंटरटेनर के रूप में पहचाने जाने वाले, पुनीत ने शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया था। फिल्म में उनके अपोजिट प्रिया आनंद थीं। पुनीत को द्वित्व की शूटिंग भी करनी थी। इसे नवंबर या दिसंबर में फ्लोर पर जाना था। यह पवन कुमार के साथ उनका पहला कोलेबोरेशन था।
पुनीत ने संतोष आनंदराम के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी रखा था। दोनों ने राजाकुमारा और युवरत्ना में साथ काम किया है। इसके अलावा, पुनीत के पास अपने होम बैनर में पांच फिल्में भी हैं जो उन्होंने प्रोड्यूस की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |