इजराइल ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की

इजराइल ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की
तेहरान/तेल अवीव। इजराइली एयरफोर्स ने सोमवार को मिसाइल लान्चर्स से लदे कई ट्रकों को निशाना बनाया। ईरान ने रविवार रात इजराइली राजधानी तेल अवीव पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

इजराइल और ईरान के बीच 13 जून से लगातार चौथे दिन संघर्ष जारी है। इजराइल ने सोमवार शाम सेंट्रल ईरान पर फिर से एयरस्ट्राइक की। हमले में हुए नुकसान को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने X पर ईरान पर हमले का एक वीडियो जारी किया। कैप्शन में बताया कि आज सुबह से इजराइली एयरफोर्स ने मिसाइल लान्चर्स से लदे कई ट्रकों को निशाना बनाया, जो तेहरान की तरफ जा रहे थे।

इससे पहले इजराइल ने रविवार रात ईरान के विदेश मंत्रालय पर हमला किया था। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 14 जून को इजराइली सेना ने ईरानी रक्षा मंत्रालय पर भी हमला किया था।

पिछले चार दिनों के दौरान ईरान में 224 लोग इजराइली हमलों से मारे गए हैं। 1,277 से ज्यादा घायल हैं। अमेरिका में स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ग्रुप ने ईरान में 406 लोगों की मौत का दावा किया है।

ईरान के हमले में आज 8 इजराइलियों की मौत
ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। सोमवार सुबह ईरानी सेना ने सेंट्रल इजराइल में कई जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं।

पिछले 4 दिनों के दौरान इजराइल में ईरान का यह सबसे बड़ा हमला है। ईरानी हमलों से इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     इंदौर निगम के अफसर के घर-दफ्तर पर छापा     |     हेरा फेरी 3 विवाद पर अक्षय कुमार का रिएक्शन:बोले- उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा     |     हरियाणा आ सकते हैं PM नरेंद्र मोदी:अरावली ग्रीन प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ     |     ओडिशा के गोपालपुर बीच पर छात्रा से गैंगरेप     |     एक दिन में एअर इंडिया की 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल     |     ईरान का इजराइल के मोसाद हेडक्वार्टर पर हमला     |     बुमराह बोले- कप्तान नहीं बनना मेरा फैसला था     |     सूर्य का राशि परिवर्तन:17 जुलाई तक सूर्य रहेगा मिथुन राशि में, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा ये समय     |     साढ़े 3 लाख के जेवर और एक से पिस्टल मिली     |     कार शोरूम में घुसे चोर, 10 लाख ले गए:चोरों ने डॉग को किया बेहोश फिर ताले तोड़े     |