रसोई में खाना बनाते समय सांप ने काटा

रसोई में खाना बनाते समय सांप ने काटा
बैतूल। बैतूल के भैंसदेही थाना क्षेत्र के झिरी गांव में शनिवार शाम को रसोई में खाना बनाते समय सांप के काटने से 30 वर्षीय महिला ललिता की मौत हो गई। घटना शाम 7:30 बजे की है। ललिता चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान एक सांप ने उनके दाहिने पैर के अंगूठे में काट लिया। परिजन तत्काल उन्हें चुरनी ले गए। वहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

ललिता की शादी 2018 में अंचित राव से हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। सास कमली बाई ने बताया कि ललिता सुबह से घर के काम कर रही थी। सांप काटने के बाद रसोई में ही छिप गया था। परिवार ने उसे पकड़ लिया और ललिता की मौत के बाद छोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। भैंसदेही में तहसीलदार की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव वालों का कहना है कि बारिश के मौसम में क्षेत्र में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     16 JUNE 2025     |     रसोई में खाना बनाते समय सांप ने काटा     |     अविवाहित बताकर शादीशुदा युवक ने युवती से किया रेप     |     जिला कोर्ट के खाते से 64 लाख की ऑनलाइन ठगी     |     CBI की क्लोजर रिपोर्ट-सुशांत केस में हत्या के सबूत नहीं     |     मोदी साइप्रस पहुंचे:राष्ट्रपति निकोस ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया     |     पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा:CM फडणवीस बोले- हादसे में 2 लोगों की मौत     |     इजराइल ने ईरानियों से कहा- मिलिट्री लोकेशन खाली करो     |     शुभमन बोले- इंग्लैंड सीरीज के लिए उत्साहित हूं     |     किसी के उपहार का अपमान न करें:इंद्र ने किया था दुर्वासा की माला का अपमान     |