ट्रक ने बाइक और दो कारों को मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक

ट्रक ने बाइक और दो कारों को मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक
बैतूल। बैतूल में शनिवार दोपहर गंज अंडरब्रिज पर नशे में धुत एक ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नागपुर रेफर किया गया है। उसकी पहचान शेख शकील (30) के रूप में हुई है। बाइक पर पीछे बैठी ज्योति ठाकुर को भी चोटें आई हैं।

पहले बाइक, फिर दो कारें चपेट में
ट्रक गंज से बडोरा की ओर जा रहा था। अंडरब्रिज पर उसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी और करीब 5 फीट तक घसीटता रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत शकील को ट्रक के नीचे से निकाला और निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।

टक्कर के बाद भी ट्रक रुका नहीं। उसने आगे से आ रही दो कारों को भी टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद अंडरब्रिज पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और भारी भीड़ जमा हो गई।

आरोपी चालक पकड़ा गया, मेडिकल जांच जारी
हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंज थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। उसके खिलाफ रैश ड्राइविंग और दुर्घटना की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

भारी वाहनों पर रोक के बावजूद ट्रक का प्रवेश
गंज रेलवे फाटक की जगह बना यह अंडरब्रिज भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित है। यहां रेलवे द्वारा चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बावजूद ट्रक के प्रवेश पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां भारी वाहनों पर सख्त प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     रसोई में खाना बनाते समय सांप ने काटा     |     अविवाहित बताकर शादीशुदा युवक ने युवती से किया रेप     |     जिला कोर्ट के खाते से 64 लाख की ऑनलाइन ठगी     |     CBI की क्लोजर रिपोर्ट-सुशांत केस में हत्या के सबूत नहीं     |     मोदी साइप्रस पहुंचे:राष्ट्रपति निकोस ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया     |     पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा:CM फडणवीस बोले- हादसे में 2 लोगों की मौत     |     इजराइल ने ईरानियों से कहा- मिलिट्री लोकेशन खाली करो     |     शुभमन बोले- इंग्लैंड सीरीज के लिए उत्साहित हूं     |     किसी के उपहार का अपमान न करें:इंद्र ने किया था दुर्वासा की माला का अपमान     |     ट्रक ने बाइक और दो कारों को मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक     |