पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया

पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया
इंदौर। इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि विजयवर्गीय की उम्र 70 साल हो गई है। उन्हें अब दृष्टि दोष हो गया है। जो बातें घर की चार दीवारी में होती हैं, उन्हें सार्वजनिक मंच से कहना शोभा नहीं देता है।

गुरुवार को एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय कहा था- मुझे कम कपड़े वाली लड़कियां अच्छी नहीं लगती है। सेल्फी लेने आती हैं तो मैं कहता हूं कि बेटा अच्छे कपड़े पहनकर आना फिर सेल्फी खिंचवाना।

जीतू पटवारी बोले- यह बयान शर्मनाक

जीतू पटवारी ने आगे कहा कि यह बयान शर्मनाक है। कोई नेता सुर्खियों में बने रहने के लिए बेटियों के कपड़ों पर टिप्पणी करता है। बेटियों को कौन से कपड़े पहनने हैं, यह उनका अधिकार है। छोटे पहने या बड़े, यह उनकी मर्जी है, उसे देखना ही क्यों?

‘विदेशों में कम कपड़े पहनने वाली महिलाओं को सुंदर माना जाता है’

पर्यावरण दिवस पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था- हमारे यहां अगर कोई महिला अच्छे कपड़े पहने, गहने पहने, सजे-संवरे तो हम कहते हैं- बहुत सुंदर है लेकिन विदेशों में सोच अलग है। वहां कम कपड़े पहनने वाली महिला को सुंदर माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया     |     अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनेंगी दीपिका पादुकोण     |     राहुल बोले- BJP ने महाराष्ट्र में चोरी से चुनाव जीता     |     पायलट ने शिंदे का प्लेन उड़ाने से मना किया     |     ट्रम्प 12वीं बार बोले- मैंने भारत-पाक लड़ाई रोकी     |     केरल के खेल मंत्री बोले- मेसी का आना तय     |     अहंकार नहीं, विनम्रता बनाती है श्रेष्ठ:     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |