रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय
स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को खेले गए IPL एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हरा दिया। अब मुंबई की टीम 1 जून को पंजाब के साथ क्वालिफायर-2 खेलेगी। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में RCB से भिड़ेगी।
मुंबई के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 81 रनों की पारी खेली। रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने। वे कोहली के बाद 7 हजार रन बनाने वाले लीग के दूसरे बैटर भी बने।
गुजरात टाइटंस IPL के इस सीजन सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बनी। टीम ने इस सीजन 27 कैच ड्रॉप किए। GT ने अपने पहले पांच मैचों में कुल 5 कैच गिराए थे, लेकिन इसके बाद के अगले 10 मैचों में 22 कैच छोड़े।
मेंस T20 लीग में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अब सूर्यकुमार यादव के नाम हो गया है। उन्होंने इस सीजन 15 बार 25+ का स्कोर किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 13 पारियों के साथ केन विलियमसन (IPL 2018) और शुभमन गिल (IPL 2023) के नाम था।
1. रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने
रोहित शर्मा IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने। उनके अब 302 सिक्स हो गए हैं। रोहित ने कल 81 रन की पारी खेली। सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर्स में क्रिस गेल टॉप पर हैं, उन्होंने अपने 142 मैचों में कुल 357 छक्के लगाए हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 266 मैचों में 291 छक्के दर्ज हैं। चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 278 मैचों में 264 सिक्स लगाए हैं। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 184 मैचों में 251 छक्के लगाकर इस सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है।